dharma sangrah
✕

सलमान खान की 'अंतिम' बनी साल की सबसे पसंदीदा रॉ और रियल सिनेमा

Updated: शनिवार, 4 दिसंबर 2021 (15:57 IST)
सलमान खान और आयुष शर्मा की पिछले हफ्ते रिलीज हुई 'अंतिम : द फाइनल ट्रूथ' सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ और बेहतरीन कंटेंट डिलीवरी के साथ, फिल्म अपने जबरदस्त बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ गति पकड़ रही है और सभी को आश्चर्यचकित कर रही है।

 
अंतिम दुनिया भर में 50 करोड़ से अधिक का आंकड़ा पार कर चुकी है जो इसकी भारी सफलता का संकेत दे रही है। साल की अनूठी सुपरहिट, 'अंतिम' ने अच्छी शुरुआत की है और हर जगह अपने प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त बिजनेस कर रही है। 
 

फिल्म हर गुज़रते दिन के साथ मजबूत होती जा रही है और अब इसने अपने दूसरे वीकेंड तक दुनिया भर में 50 करोड़ का बिजनेस करके बड़ी सफलता हासिल कर ली है। और, इतना तो तय है कि फिल्म आने वाले हफ्ते में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। 
 
अंतिम हर गुज़रते दिन के साथ बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। साथ ही, स्क्रीन और संख्या के मामले में फिल्म विकास की रफ्तार पकड़ रही है। बॉक्स ऑफिस नंबर पहले दिन से बढ़ रहे है, जो सिनेमाघरों में इसकी जोरदार सफलता को बयां कर रही है। 
 
अनूठी तरह की प्रमोशन रणनीतियों के साथ वर्ड ऑफ माउथ ने फिल्म के हित मे काम किया है। महेश मांजरेकर का निर्देशन फिल्म की सफलता को अगले स्तर तक ले गया है जिस तरह से उन्होंने सलमान खान और आयुष शर्मा को पहले कभी न देखे गए अवतारों में दिखाया, वह बहुत ही सराहनीय है और फिल्म को देखने लायक बनाता है।

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख