dharma sangrah
✕

Bigg Boss 14 : सारा गुरपाल की दोबारा घर में होगी वापसी! ऐसी है चर्चा

Updated: बुधवार, 14 अक्टूबर 2020 (12:46 IST)
'बिग बॉस 14' की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है और पहले हफ्ते से ही दर्शकों को कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। वहीं सिंगर सारा गुरपाल शो से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट बनी हैं। पिछले हफ्ते सारा को सीनियर्स के फैसले के बाद एविक्ट कर दिया गया था।

 
अब खबर है कि सारा एक बार फिर से शो में वापसी करेंगी। बताया जा रहा है कि सलमान खान के रिएलिटी शो में सारा गुरपाल कुछ दिनों के बाद फिर से नजर आ सकती हैं। हालांकि अभी तक इस मामले में मेकर्स की ओर से कुछ भी नहीं कहा गया है।
 
अगर आने वाले दिनों में ऐसा होता है तो सारा के फैन्स के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा। सारा गुरपाल के इंस्टाग्राम बायो से भी उनके बिग बॉस-14 में वापसी की चर्चा हो रही है। सारा ने अपने बायो में लिखा है- वर्तमान में बिग बॉस-14 में। अकाउंट टीम सारा गुरपाल के द्वारा मैनेज किया जा रहा है। 
 
बिग बॉस-14 में हिना खान, गौहर खान और सिद्धार्थ शुक्ला तूफानी सीनियर्स के रोल में नजर आ रहे हैं। बिग बॉस की ओर से सीनियर्स को फर्स्ट वीक में किसी एक कंटेस्टेंट को शो से बाहर करने का पावर दिया गया था। ऐसे में सीनियर्स ने सारा गुरपाल का नाम चुना था। 
 

Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख