ramcharitmanas

तान्हाजी, वॉर, थप्पड़ सहित ये फिल्में होंगी सिनेमाघरों में रिलीज

Updated: बुधवार, 14 अक्टूबर 2020 (12:25 IST)
15 अक्टोबर से सिनेमाघर खोलने की इजाजत सरकार की तरफ से कई शर्तों के साथ तो मिल गई हैं, लेकिन अहम सवाल ये है कि फिल्में कौन सी दिखाएं। नई फिल्में रिलीज नहीं हो रही हैं इसलिए पुरानी फिल्मों से ही काम चलाना पड़ेगा। 
 
कुछ फिल्मकारों ने घोषणा की है कि वे अपनी फिल्म फिर से प्रदर्शित करना चाहते हैं। ये रिलीज होकर थिएटर्स से बाहर हो चुकी हैं, लेकिन एक बार फिर इन फिल्मों को सिनेमाघर में प्रदर्शित होने का अवसर मिल रहा है। 




 
तान्हाजी, शुभ मंगल ज्यादा सावधान, मलंग, केदारनाथ, थप्पड़ और वॉर जैसी फिल्में एक बार फिर सिनेमाघरों में दिखाई देंगी। क्या इन्हें दर्शक देखना चाहेंगे? क्योंकि इनमें से कुछ फिल्मों का टीवी पर प्रदर्शन हो चुका है। विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर ये उपलब्ध है, ऐसे में देखने वाली बात होगी कि ये कितने दर्शकों को सिनेमाघर खींच कर लाती है, वो भी ऐसी परिस्थिति में जब चारों ओर कोरोनावायरस का खतरा फैला हुआ है। 


 
दरअसल रिपीट रन का जमाना बीत चुका है। इसका कारण पायरेसी है। पहले एक ही फिल्म कई बार सिनेमाघर में लगती थी। शोले, मुगल-ए-आजम, बॉबी जैसी फिल्में एक ही शहर में वर्षों तक सिनेमाघर में दिखाई जाती थी और हर बार दर्शक मिल जाते थे क्योंकि सिनेमाघर के अलावा कोई ऐसा माध्यम नहीं था जहां पर फिल्म देखी जा सकें। 
 
पायरेसी के कारण परिस्थितियां बदल गईं। अब तो विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर पुरानी फिल्में उपलब्ध है। इसलिए एक फिल्म को फिर से रिलीज करने पर दर्शक नहीं मिलते हैं। 
 
चूंकि सिनेमाघर खुल रहे हैं इसलिए पुरानी फिल्मों को दिखाना मजबूरी है। इसी बहाने दर्शकों का शायद आत्मविश्वास लौटे, फिल्म निर्माताओं को विश्वास लौटे और आने वाले दिनों में नई फिल्मों का भी प्रदर्शन हो। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख