dharma sangrah
✕

Bigg Boss 14 : घर से बेघर होने वाली पहली कंटेस्टेंट बनीं यह एक्ट्रेस, सीनियर्स ने लिया फैसला!

Updated: सोमवार, 12 अक्टूबर 2020 (12:14 IST)
'बिग बॉस 14' के पहले वीकेंड का वार में सलमान खान ने निक्‍की तम्‍बोली को पहली कंफर्म कंटेंस्‍टेंट बनने पर बधाई दी। तो वहीं सभी घरवालों की जमकर क्लास भी लगाई। उन्होंने फ्रेशर्स कंटेंस्‍टेंट को कहा कि वह अपने खेल में सुधार लाए। साथ ही ये भी कहा कि यहां अपना टाइम बर्बाद करने से अच्‍छा है बैग पैक करके घर से बाहर निकल लें।

 
अब एक खबरों के मुताबिक, पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस सारा गुरपाल शो से एविक्ट हो गई हैं। बिग बॉस फैनक्लब ने सारा गुरपाल के बारे में अपडेट दिया है। इसके मुताबिक, सारा के एविक्शन का फैसला सीनियर्स ने लिया है। वे घर से बाहर होने वाली पहली कंटेस्टेंट बनी हैं।
 
हालांकि ये तो आज यानी सोमवार के एपिसोड में पता चलेगा। सारा को लेकर वीकेंड का वार में सलमान खान ने कहा भी था कि वे शो में कुछ खास करती हुई नजर नहीं आ रही हैं। शो में सारा गुरपाल के योगदान पर सीनियर्स ने भी सवाल उठाए थे। उन्होंने एक टास्क के दौरान सारा को 'इसमें वो बात ही नहीं है' कैटिगरी में रखा था।
 
बता दें कि सारा गुरपाल एक पंजाबी मॉडल, सिंगर और एक्ट्रेस हैं। सारा एक बेहतरीन डांसर भी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सारा, सुशांत सिंह राजपूत के हिट सीरियल 'पवित्र रिश्ता' का टाइटल ट्रैक गाया है। 2012 में उन्होंने 'मिस चंडीगढ़' का खिताब जीता था।
 
सारा गुरपाल ने साल 2017 में पंजाबी फिल्म 'डेंजर डॉक्टर जेली' के साथ सिंगर और अभिनेता रविंदर ग्रेवाल के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। सारा सुपरहिट पंजाबी फिल्म मंजे बिस्त्रे का हिस्सा भी थीं। 
 

Show comments

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

शाहरुख खान के बर्थडे से पहले सिद्धार्थ आनंद का रहस्यमयी पोस्ट, क्या 2 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान?

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

करीना कपूर से दीपिका पादुकोण तक, ये बॉलीवुड हसीनाएं नहीं रखतीं पति के लिए करवा चौथ का व्रत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख