sundarkand
✕

Bigg Boss 14 : जान कुमार सानू ने मांगी माफी, मराठी भाषा को लेकर कही थी यह बात

Updated: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2020 (14:43 IST)
सलमान खान का पॉपुलर ‍रियलिटी शो 'बिग बॉस 14' इन दिनों विरोध का सामना कर रहा है। हाल ही में कंटेस्टेंट जान कुमार सानू ने मराठी भाषा को लेकर टिप्पणी की थी। जान के मराठी भाषा पर टिप्पणी करने पर शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) विरोध जताया था।

 
एमएनएस ने कलर्स चैनल को शो बंद करने की धमकी दे डाली थी। कलर्स चैनल के माफीनामे के बाद अब जान ने भी माफी मांग ली है। उन्होंने मराठी भाषा को लेकर अपने दिए बयान पर नेशनल टेलीविजन पर माफी मांगी है। इससे पहले शो के चैनल ने भी जान की टिप्पणी को लेकर एक पत्र लिखकर महाराष्ट्र सरकार से माफी मांगी थी। 
 
कलर्स टीवी चैनल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर जान कुमार सानू का माफी वीडियो साझा किया है। वीडियो में दिखाया गया है कि बिग बॉस जान कुमार सानू को कंफेशन रूम में बुलाते हैं जहां बिग बॉस उन्हें किसी भी भाषा के प्रति ऐसी टिप्पणी करने को लेकर सचेत करते हैं। वीडियो में जान कुमार सानू भी माफी मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं।
 
गौरतलब है कि बीते दिनों शो में निक्की तंबोली जब राहुल वैद्य से मराठी में बात करती हैं तो जान कहते हैं कि उन्हें चिढ़ होती है। जान चाहते थे कि निक्की उनके सामने राहुल से सिर्फ हिंदी में ही बात करें। जान कुमार सानू की इसी बात पर चारों तरफ बवाल खड़ा हो गया था।
 
MNS से फिल्म विभाग के अध्यक्ष अमेय खोपकर ट्वीट कर लिखा था, जान कुमार सानू अगर 24 घंटे में माफी नहीं मांगते हैं तो बिग बॉस शो की शूटिंग नहीं होने दी जाएगी और जान सानू को काम कैसे मिलता है आगे इसे भी हम देखेंगे। 
 
महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने भी बयान जारी कर कहा था कि देश मे कोई भी किसी को किसी भाषा मे बात करने से मना नहीं कर सकता है। इस संबंध में जो भी हो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 

Show comments

नाना पाटेकर जिंदा हो सकते हैं, तनुश्री दत्ता का सनसनीखेज दावा, DNA टेस्ट की भी मांग

नई नवेली मूवी प्रिव्यू: नई दुल्हन या खौफनाक डायन? यामी गौतम का डरावना रूप

Sunny Deol Suryaa: सनी देओल के नए अवतार ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, 'सूर्या' का खूंखार लुक देख झूम उठे फैंस

रजनीकांत की 'जेलर 2': 350 करोड़ का बजट, नेल्सन का निर्देशन और धांसू स्टारकास्ट; जानें फिल्म की पूरी इनसाइड स्टोरी

क्रिकेट के ऐतिहासिक पल से बदलेगी लड़की की जिंदगी, फिल्म 'दूसरा' का ट्रेलर रिलीज, अनिल कपूर और रोहित शर्मा ने की तारीफ

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख