ganesh chaturthi

फिटनेस को लेकर बेहद सजग थे सिद्धार्थ शुक्ला, अचानक निधन से हर कोई हैरान

Updated: गुरुवार, 2 सितम्बर 2021 (11:59 IST)
बिग बॉस 13 विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का 40 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंन कड़ी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया था। सिद्धार्थ के अचानक निधन से हर कोई हैरान है, क्योंकि वह बेहद फिट थे और अपनी सेहत का खास ख्याल रखते थे।
 
सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2008 में आए टीवी शो 'बाबुल का आंगन छूटे ना' से की थी। सिद्धार्थ शुक्ला को टीवी सीरियल 'बालिका वधु' से जबरदस्त पहचान मिली थी। सिद्धार्थ कई रिएलिटी शोज का भी हिस्सा रह चुके थे। 
 
सिद्धार्थ शुक्ला अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए रोजाना जिम करते थे। उन्होंने कई इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह जिम के साथ-साथ अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखते थे। वह रोजाना सुबह नाश्ते में अंडे खाते थे। जिम में एक्सरसाइज में सिद्धार्थ रोजाना कार्डियो भी करते थे।
 
सिद्धार्थ अपनी मां के काफी करीब थे। उन्हें अपनी मां के हाथ का बना खाना काफी पसंद था। सिद्धार्थ के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर छा गई है। किसी को यकिन नहीं हो रहा कि सिद्धार्थ अचानक इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं।
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख