Hanuman Chalisa
✕

Bigg Boss 13 : क्या इस वजह से घर से बेघर हुए सिद्धार्थ शुक्ला?

Updated: गुरुवार, 5 दिसंबर 2019 (14:17 IST)
टीवी के पॉपुलर शो 'बिग बॉस' का सीजन 13 में रोजाना कोई ना कोई नया विवाद देखने को मिल रहा है। शो में सभी सदस्य बेहतरीन खेल दिखा रहे हैं। वहीं सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिल रही है।

 
सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस हाउस में एक एग्रेसिव गेम खेलने के लिए जाने जाते हैं और घर में उनकी किसी ना किसी से तू-तू मैं मैं तो हो ही जाती है। लेकिन अब खबर आ रही है कि सिद्धार्थ शुक्ला घर से बेघर होने वाले हैं।
 
बिग बॉस के फैन पेज पर किए गए एक पोस्ट में ये दावा किया गया है कि सिद्धार्थ शुक्ला घर से बेघर होने जा रहे हैं। दरअसल हाल ही में हुए टास्क के दौरान असीम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच एक बार फिर झड़प देखने को मिली। इस दौरान सिद्धार्थ एक बार फिर असीम पर टूट पड़े और उन्हें बुरी तरह से धक्का मारने लग गए। जिसके बाद असीम ने बिग बॉस से इसकी शिकायत भी की।
 
ALSO READ: शाहिद कपूर की 'जर्सी' में हुई पिता पंकज कपूर की एंट्री, निभाएंगे यह किरदार!
 
लेकिन सिद्धार्थ के बाहर होने की वजह असीम के साथ हुई लड़ाई नहीं बल्कि उनकी खराब तबियत है। पोस्ट में दावा किया गया है कि सिद्धार्थ की खराब तबीयत के चलते उन्हें इलाज के लिए बाहर आना पड़ रहा है। उन्हें टाइफाइड की शिकायत बताई जा रही है। हालांकि शो के मेकर्स ने इर बारें में कोई कमेंट नहीं किया है।
 
इससे पहले बिग बॉस कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी को चोट लगने के चलते शो से बाहर होना पड़ा था। बिग बॉस के घर में कई ट्विस्ट देखने को मिले हैं। शो में शेफाली बग्गा, मधुरिमा तुली और अरहान खान की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। अब खबर आ रही है कि बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट विकास गुप्ता की घर में एंट्री हो सकती हैं।

Show comments

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

'जोश' के विलेन शरद कपूर की हालत देख भावुक हुए सोनू सूद, संभाली इलाज की जिम्मेदारी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख