Daily Horoscope
✕

अजय देवगन स्टारर भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया की रिलीज डेट अनाउंस, सीधे ओटीटी पर होगी रिलीज

अजय देवगन अभिनीत बहुप्रतीक्षित युद्ध-एक्शन फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है। यह मूवी 13 अगस्त को डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी पर रिलीज होगी।

Updated: मंगलवार, 6 जुलाई 2021 (17:38 IST)
वास्तविक जीवन के नायकों से प्रेरित कुछ महत्वपूर्ण फिल्में बनाने के बाद, इस स्वतंत्रता दिवस पर, अजय देवगन अभिनीत बहुप्रतीक्षित युद्ध एक्शन फिल्म, भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया हमारे देश के इतिहास की सबसे प्रतिष्ठित घटनाओं में से एक को जीवंत करने के लिए तैयार है। फिल्म के कलाकारों में संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, अम्मी विर्क, नोरा फतेही और शरद केलकर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म निडर IAF स्क्वाड्रन विजय कार्णिक की लाइफ से प्रेरित है, जो भुज हवाई अड्डे के प्रभारी थे। उन्होंने हमारे देश की रक्षा के लिए माधापर के एक स्थानीय गाँव की 300 महिलाओं की मदद से एक संपूर्ण IAF एयरबेस का पुनर्निर्माण कैसे किया इस मूवी में दिखाया गया है। 
 
इस फिल्म का ट्रेलर 12 जुलाई 2021 को लॉन्च होने के लिए तैयार है और आज जारी फिल्म का मोशन पोस्टर 1970 के दशक की दुनिया की एक झलक देता है जो हमारे प्रति शक्तिशाली एक्शन दृश्यों, दिल को छू लेने वाली भावनाओं, प्यार और देशभक्ति का वादा करता है। 
 
टी-सीरीज और अजय देवगन फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत, भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया का निर्माण सेलेक्ट मीडिया होल्डिंग्स एलएलपी के बैनर तले भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, गिन्नी खनूजा, वजीर सिंह और बनी संघवी द्वारा किया गया है। यह फिल्म अभिषेक दुधैया, रमन कुमार, रितेश शाह और पूजा भावोरिया द्वारा लिखित तथा अभिषेक दुधैया द्वारा निर्देशित है। 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख