मंगलवार, 15 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. bhojpuri actor khesari lal yadav in bigg boss 13 as wild card entry
Written By
Last Modified: बुधवार, 16 अक्टूबर 2019 (11:18 IST)

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की होगी बिग बॉस 13 के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री!

Bigg Boss 13
सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है। बिग बॉस के घर से अब तक 2 सदस्य यानी दलजीत कौर और कोयना मित्रा बेघर हो चुकी हैं। अब तीसरे हफ्ते में भी कोई दो कंटेस्टेंट्स एविक्ट होंगे। पहले फिनाले के बाद शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री होगी।


वाइल्ड कार्ड एंट्री के लिए कई लोगों के नाम सामने आए हैं। बिग बॉस 13 में अब तक भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से कोई मेहमान शामिल नहीं हुआ है, लेकिन अब खबर आ रही है कि भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव वाइल्ड कार्ड से एंट्री करने वाले हैं।
 
खबरों के अनुसार खेसारी लाल यादव को शो शुरू होने से पहले ही अप्रोच किया गया था, लेकिन वर्क कमिटमेंट्स की वजह से खेसारी लाल यादव की एंट्री लेट हो गई। बताया जा रहा है कि खेसारी लाल यादव सलमान खान के शो में 25 अक्टूबर को एंट्री करेंगे।

खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म उद्योग का बड़ा नाम है, माना जा रहा है कि खेसारीलाल के शो में शामिल होने के बाद बिग बॉस और भी रोमांचक होगा। खेसारी लाल ऐक्टिंग के अलावा भोजपुरी फिल्मों के सिंगर भी हैं।
 
बिग बॉस के मेकर्स हर साल शो में अलग-अलग फिल्ड से सेलेब्स को चुनते हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से बिग बॉस के पिछले सीजन में अब तक मनोज तिवारी, रवि किशन, मोनालिसा, निरहुआ और संभावना सेठ जैसे चेहरे शामिल हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें
नागिन फेम सुरभि ज्योति फिल्म सोनम गुप्ता बेवफा है से करेंगी बॉलीवुड में शुरुआत