suvichar
✕

निर्देशक और सलमान के बीच फंसी 'भारत' की कहानी

Updated: शनिवार, 28 अप्रैल 2018 (15:22 IST)
सलमान खान ने फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग लगभग खत्म कर ली है। अब वे अपने अगले प्रोजेक्ट्स की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है फिल्म 'भारत' का। निर्देशक अली अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' शूटिंग शुरू हो चुकी है लेकिन काम में अड़चन आ रही है। 
 
कोरियन फिल्म 'ओड टू माय फादर' की हिन्दी रिमेक यह फिल्म भारत के इतिहास को दर्शाएगी। इसमें सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में रहेंगे। कहानी एक आदमी पर आधारित होगी जिसने अपने पूरे जीवन में अपने देश की हर परिस्थिती को देखा है। ऐसे में सलमन के करीब पांच रूप फिल्म में दिखाए जाने हैं। इसके लिए उनके फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। 
 
खबर के मुताबिक फिल्म फ्लोर पर तो जा चुकी है लेकिन निर्देशक इससे खुश नहीं हैं। वे चाहते हैं कि फिल्म की स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव किए जाएं। हो सकता हैं बदलाव हों लेकिन खबर यह भी है कि सलमान इस स्क्रिप्ट से खुश हैं और वे इसमें होने वाले बदलावों के लिए राज़ी नहीं हैं। सलमान खान बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट तो नहीं हैं लेकिन उनकी फिल्मों में हर डिपार्टमेंट में उनकी सलाह ली जाती है। 
 
ऐसे में 'भारत' जैसी बड़ी फिल्म की स्क्रिप्ट में बदलाव अगर उन्हें नहीं अच्छे लगे तो यह अली अब्बास के लिए मुश्किल हो जाएगा। फिलहाल तो फैंस उनकी फिल्म का इंतज़ार कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग मुख्य तौर पर पंजाब, मुंबई और यूरोप में की जाएगी। फिल्म 2019 की ईद पर रिलीज़ करने का प्लान है। फिल्म को अतुल अग्निहोत्री और भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं इसे निर्देशित अली अब्बास ज़फर करेंगे। 

Show comments

कॉफी विद करण 9: सलमान खान से करण जौहर ने पूछा वर्जिनिटी पर सवाल, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

बिग बॉस 20: काजी तौकीर की घटिया हरकत, स्काउट के कान में थूका, सोशल मीडिया पर हो रही थू-थू

जब डिज्नी के सामने रामायण लेकर पहुंचे थे रामानंद सागर, ललित मोदी ने खोला 90 के दशक का बड़ा राज

अजय देवगन की 'दृश्यम: द कंक्लूजन' ने रचा इतिहास, 12वें दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ के पार

'पहला प्यार दूसरी बार' के नए पोस्टर्स में दिखा यंग लव का मस्तीभरा अंदाज, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख