1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bawaal actor varun dhawan talks about his future collaboration with sajid nadiadwala

वरुण धवन बोले- 'बवाल', साजिद नाडियाडवाला के साथ अब तक की सर्वश्रेष्ठ फिल्म

Varun Dhawan
varun dhawan: वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'बवाल' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रियां मिल रही है। साजिद नाडियाडवाला निर्मित फिल्म बवाल प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है।
 
वरुण धवन ने साजिद नाडियाडवाला के साथ इससे पहले ढिशूम और जुड़वा 2 जैसी फिल्मों में काम किया है। वहीं अब वरुण ने साजिद नाडियाडवाला के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया है। वरुण ने भविष्य में साजिद संग दोबारा काम करने को लेकर भी बात की।
 
वरुण धवन ने कहा, बवाल साजिद सर के साथ मेरी तीसरी फिल्‍म है, जो सबसे खास है। शुरुआत से उन्होंने कहा था कि फिल्म बवाल वैश्विक प्रभाव पैदा करेगी, और अब इसे दुनिया भर के चार्ट में शीर्ष पर देखना आश्चर्यजनक है। उनका हमेशा मानना था कि यह अब तक की मेरी सबसे अच्छी भूमिका हो सकती है।
 
उन्होंने कहा, इस फिल्म में मेरा एक अनदेखा पक्ष सामने आया है, जो दर्शकों ने पहले नहीं देखा है। मेरे पिता (डेविड धवन) साजिद सर से प्यार करते हैं, और उन्होंने हमेशा बड़ी और बेहतर चीजों के लक्ष्य के लिए एक-दूसरे को प्रेरित किया है। मुझे यकीन है कि भविष्य में, आप मुझे साजिद सर की किसी और बड़ी फिल्म में वापस देखेंगे।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'कुंडली भाग्य' फेम मनित जौरा ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी, ग्रीक गर्लफ्रेंड संग लिए सात फेरे