dharma sangrah

शूटिंग शुरू होते ही मस्ती करने लगे शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर, बत्ती गुल मीटर चालु का फर्स्ट लुक

Updated: सोमवार, 4 जून 2018 (12:35 IST)
शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालु' लंबे समय से चर्चा चल रही थी। श्रीनारायण सिंह की इस फिल्म की शूटिंग ज़ोरो-शोरो से चल रही थी और लगता था कि फिल्म की शूटिंग शेड्युल से पहले ही खत्म हो जाएगी। लेकिन फिल्म बीच में ही रुक गई और शेड्युल से लेट हो गई। 
 
अब फिल्म दोबारा फ्लोर पर आ गई है। इसके लिए शाहिद ने भी बिना देरी किए फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। सभी जानते हैं कि शाहिद दोबारा पापा बनने वाले हैं। लेकिन वे अपनी वाइफ के साथ वेकेशन मनाने की जगह पहले फिल्म की शूटिंग पूरी करना चाहते हैं। इससे उनका प्रोफेशनलिस्ज़म दिखता है। शाहिद ने हाल ही में फिल्म से अपना एक पिक्चर शेयर किया है। 
 
इसे फिल्म का फर्स्ट लुक भी कहा जा सकता है। इसमें शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर नज़र आ रहे हैं। दोनों बहुत ही क्युट लग रहे हैं। शाहिद जहां अपनी फेमस बड़ी से स्माइल से लोगों को अपना दीवाना बना रहे हैं, वहीं श्रद्धा भी शाहिद को देखते हुए अपनी जबान बाहर निकाल रही हैं जैसे वे शाहिद को चिढ़ा रही हैं। इसे श्रद्धा और शाहिद दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 
 
 
श्रद्धा और शाहिद दोनों ही ढंड के कपड़े पहने नज़र आ रहे हैं। फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालु' की शूटिंग उत्तराखंड के तेहरी में शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म की कहानी एक वकील की है जो एक गांव के आम लोगों की बिजली के बिल की समस्या दूर करना चाहता है और इसके लिए कानूनी मदद चाहता है। 
 
फिल्म की रिलीज़ की तारीख अभी 31 अगस्त बताई जा रही है। 

Show comments

Pushpa 2 में साड़ी पहनकर क्यों नाचे अल्लू अर्जुन? खुद खोला राज, कहा- 'पर्दे पर औरत बनना मेरा सबसे बड़ा अल्फा अवतार'

I'm Game मूवी प्रिव्यू: बॉक्स ऑफिस पर जुआरी बने दुलकर सलमान का नया दांव, 5 भाषाओं में रिलीज होगी एक्शन थ्रिलर

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

'शोमैन' से भिड़ गए थे नशे में धुत सलमान खान! सुभाष घई ने सालों बाद खोला गाली-गलौज और हाथापाई का राज

5 महीने में ही टूटी बादशाह की दूसरी शादी! ईशा रिखी से तलाक का ऐलान, क्या अब 'बिग बॉस 20' में होगी एंट्री?

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख