Hanuman Chalisa
✕

केविन कॉनरॉय का 66 वर्ष की उम्र में निधन, बैटमैन को दी थी आवाज

Updated: शनिवार, 12 नवंबर 2022 (17:30 IST)
Photo - Twitter
'बैटमैन : द एनिमेटेड सीरीज' में बैटमैन को आवाज देने वाले एक्टर केविन कॉनरॉय का निधन हो गया है। उनकी उम्र 66 साल थी। केविन लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। केविन के निधन की जानकारी उनके साथ बैटमैन सीरीज में काम कर चुके को-स्‍टार डायान पर्सिंग ने दी है। 

 
वहीं वार्नर ब्रदर्स ने भी केविन के निधन पर एक बयान जारी किया है। केविन के को-स्टार मार्क हैमिल ने कहा, केविन एक परफेक्शनिस्ट थे। वह इस धरती पर वह मेरे सबसे पसंदीदा लोगों में से थे। वह मेरे लिए भाई की तरह थे। वह अपने आसपास के लोगों की बहुत ही केयर करते थे। 
 
उन्होंने लिखा, वह जो भी करते थे, उसमें उनकी पूरी ईमानदारी नजर आती थी।' मार्क हैमिल ने केविन के साथ बैटमैन के कई प्रोजेक्‍ट्स में काम किया है। मार्क एनिमेटेड सीरीज में जोकर के किरदार को आवाज देते हैं।
 
केविन कॉनरॉय ने 80 के दशक में एक लाइव-एक्शन एक्‍टर के रूप में करियर शुरू किया था। उन्होंने 1992 में वह पहली बार 'बैटमैन : द एनिमेटेड सीरीज' में ब्रूस वेन के किरदार को आवाज दी थी। केविन दुनियाभर में बेहतरीन वॉइसओवर आर्टिस्ट में शुमार थे। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख