Hanuman Chalisa
✕

जानिए, ट्विटर पर क्यों ट्रेंड कर रहा है #BanPaatalLok

Updated: मंगलवार, 19 मई 2020 (14:14 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ इस वक्त काफी चर्चा में हैं। क्रिटिक्स से लेकर फैंस तक, हक कोई इस सीरीज की खूब तारीफ कर रहा है। लेकिन अब कुछ यूजर्स ने अमेजन प्राइम वीडियो के इस शो पर ‘हिंदू-फोबिक’ विचारधारा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। शो के कुछ सीन्स में हिंदू विरोधी संस्कृति दिखाने और गोमांस खाने का महिमामंडन करने पर नेटिजन्स ने अनुष्का शर्मा और शो की कड़ी निंदा की है। इसके बाद ट्विटर पर #BanPaatalLok और #patalok ट्रेंड करने लगा।

एक ट्विटर यूजर ने लिखा, “इस तरह की हिंदू-विरोधी सीरीज को अब बढ़ावा नहीं देना चाहिए। चलिए #BanPaatalLok ट्रेंड करते हैं.. हिंदुओं का ब्रेनवॉश किया जा रहा है और वे अपने ही लोगों के खिलाफ जा रहे हैं। बैन करने के लिए एक टैग के साथ ट्वीट करें। यह शो हिंदू भावनाओं को आहत कर रहा है।”

एक अन्य यूजर लिखते हैं, “मूल रूप से पाताल लोक हिंदू-विरोधी, ब्राह्मण-विरोधी शो है। लीला से लेकर पाताल लोक जैसी वेब सीरीज लोगों को हिंदू फोबिक बनाने के लिए एक निरंतर प्रयास है।”

एक और यूजर ने लिखा, “कल ही पाताल लोक को देखना खत्म किया और सोच रहा हूं कि ये हिन्दू स्टीरियोटाइपिंग कब बंद करोगे बे? बंदा अगर जमना पार से है तो वो नशेड़ी ही बनेगा? दुनिया में सारी परेशानी की जड़ देश में एक राइट विंग सरकार है? अगर आप लिबरल **** नहीं है तो आप भाईचारा जानते ही नहीं?”

Show comments

Bigg Boss 20: रोहित शेट्टी ने लगाई स्काउट ओपी और लवप्रीत की क्लास, 'कंबल मसाज' पर उठाए सवाल

प्रभास और प्रशांत नील ने किया कन्फर्म, जून 2027 में शुरू होगी ‘सालार पार्ट 2’ की शूटिंग

क्या स्टोरी टीवी के शो 'प्रेमकथा' में है संजय लीला भंसाली की फिल्मों वाली फील? नायरा एम. बनर्जी ने साझा किया अनुभव

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

‘रहना है तेरे दिल में 2’ बनने की तैयारी? नितिन कक्कड़ कर सकते हैं डायरेक्ट – रिपोर्ट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख