Hanuman Chalisa

'बाहुबली 2' का ट्रेलर सुपरहिट, दो दिनों में 5 करोड़ बार देखा गया...

नई दिल्ली। बॉलीवुड की ब्लॉक बस्टर फिल्म 'बाहुबली : द बिगनिंग' का सीक्वल 'बाहुबली : द कन्क्लूजन' का ट्रेलर को यू-ट्यूब पर रिलीज होने के साथ हिट हो गया है।
 
फिल्म के ट्रेलर के जारी होने के 2 दिनों के अंदर यू-ट्यूब पर इसे रिकॉर्ड 5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। एक्शन, ड्रामा और लाजवाब दृश्यों से भरपूर फिल्म का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हुआ था। फिल्म के निर्माता करण जौहर ने ट्वीट कर कहा कि सचमुच अब तक का सबसे बड़ा ट्रेलर 5 करोड़ बार देखा गया।
 
ALSO READ: साल की सबसे बड़ी फिल्म 'बाहुबली 2' का धमाकेदार ट्रेलर

2015 में रिलीज हुई 'बाहुबली : द बिगनिंग' को लोगों ने खुब पसंद किया था। शानदार एक्शन, दमदार कहानी और कमाल के विजुअल इफेक्ट से भरी इस फिल्म के दूसरे भाग का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
 
28 अप्रैल को रिलीज होने वाली 'बाहुबली : द कन्क्लूजन' से दर्शकों में ज्यादा उत्सुकता इस बात को लेकर है कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? फिल्म में प्रभाष, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन और सत्याराज जैसे कलाकार हैं। (वार्ता)
 
Show comments

Evil Dead Burn Review: खून, खौफ और दर्द का नया तूफान, डराती कम, झकझोरती ज्यादा है

भारत के बाद जी5 की इंटरनेशनल लाइब्रेरी से भी हटी दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज'

इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की 'रामायणम्' का ट्रेलर, मेकर्स ने दी बड़ी खुशखबरी

आमिर खान की तीसरी शादी पर मचा बवाल, बिहार में बजरंग दल ने फूंका एक्टर का पुतला, लगाए गंभीर आरोप

एनिमेशन फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' को बाबा रामदेव ने बताया मस्ट वॉच, बोले- अपने बच्चों को जरूर दिखाइए...

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख