ganesh chaturthi
✕

बेबी जॉन का धमाकेदार टीजर रिलीज, वरुण धवन का दिखा एक्शन अवतार

Updated: सोमवार, 4 नवंबर 2024 (13:12 IST)
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में वरुण धवन का एक्शन अवतार नजर आने वाला है। वहीं फिल्म में जैकी श्रॉफ नेगेटिव किरदार में दिखेंगे। फिल्म का टीजर 'सिंघम अगेन' के साथ 1 नवंबर 2024 को थिएटर्स में दिखा दिया गया था। 
 
वहीं अब मेकर्स ने 'बेबी जॉन' का धमाकेदार टीजर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। फिल्म को 'जवान' के डायरेक्टर एटली ने इसे प्रोड्यूस और प्रेजेंट किया है। फिल्म का निर्देशन कलीस ने किया है। 
 
 
टीजर की शुरुआत गुंडों और लड़ाई से होती है। बैकग्राउंड में बच्चे की आवाज आती है, 'चींटी अकेले हो तो उसे कुचलना आसान है, लेकिन अगर सारी चीटियां मिल जाए तो हाथी को भी हरा सकते हैं।' इसके बाद वरुण धवन पुलिस की वर्दी में नजर आते हैं। उनके हाथ में टेडी बीयर है, जिसे देखकर लग रहा है कि वो बदला लेने निकले हैं। 
टीजर में वरुण धवन के दो अलग-अलग लुक्स नजर आ रहे हैं। एक लुक में वह छोटे बालों और क्लीन शेव में पुलिस की वर्दी पहने दिख रहे हैं। वहीं दूसरे लुक में वह लंबे बाल-दाढ़ी के साथ रफ अवतार में नजर आ रहे हैं। टीजर में वह जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। 
 
टीजर में विलेन बने जैकी श्रॉफ की झलक भी देखने को मिल रही है। साथ ही फिल्म की दोनों एक्ट्रेसेस कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी भी नजर आती हैं। धमाकेदार टीजर के बाद 'बेबी जॉन' को लेकर फैंस की उम्मीदें काफी बढ़ गई है। 
 
फिल्म 'बेबी जॉन' तमिल मूवी 'थेरी' की हिंदी रीमेक हैं। 'थेरी' में थलपति विजय, समांथा रुथ प्रभु और एमी जैक्सन अहम करदार में थे। वहीं 'बेबी जॉन' में वरुण धवन, कीर्ति सुरेश, वामिका गब्ब, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव नजर आएंगे। यह फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख