Daily Horoscope
✕

बागी 2 में टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी का मस्त भांगड़ा

Updated: गुरुवार, 1 मार्च 2018 (12:39 IST)
"एक दो तीन" के नए वर्शन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद, अब एक बार फिर 'बागी 2' के निर्माता सुपरहिट चार्टबस्टर गीत के साथ दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार हैं। 
 
बागी 2 के निर्माता एक और लोकप्रिय ट्रैक "मुंडिया तो बच के" को नया रूप-रंग देने के लिए तैयार है जिसे मूल रूप से लभ जंजुआ पर फ़िल्माया गया था और चन्नी सिंह ने गाने के बोल लिखे थे। वही गीत के नए वर्शन में फ़िल्म की मुख्य जोड़ी टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी अपने भांगड़े से रंग जमाते हुए नज़र आएंगे।
 
पिछले महीने मुम्बई के स्टूडियो में इस गाने को फिल्मा चुके अहमद खान ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, "हर कोई पंजाबी गानों को नया रूप दे रहा है और "काला चश्मा", "तेरी तो, तेरी ता" आदि जैसी गानों से पहले रिलीज हुआ "मुंडिया तो बच के" पंजाबी गानों की शान रहा है। 
 
चूंकि मुझे भी एक गाने को रिक्रिएट करना था तो मैंने इस गाने को चुना क्योंकि यह एक ऐसा गाना है जो आसानी से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर उन्हें झूमने पर मजबूर कर देता है। इस गाने की शूटिंग के दौरान हम सभी ने खूब एन्जॉय किया।"
 
अहमद खान ने कहा, "हमने इस गाने की हुक लाइन को बरकरार रखा है और गिनी दीवान ने गीत के पंजाबी लिरिक्स को हिंदी में तब्दील किया है। संदीप शिरोडकर ने संगीत को रीमिक्स किया है और 'बिट पे बूटी' को कोरियोग्राफ कर चुके राहुल शेट्टी अब "मुंडिया तो बच के" में टाइगर और दिशा के भांगड़ा मूव के साथ दर्शको का दिल जीतने के लिए तैयार है। 
 
यह गाना फ़िल्म में एक शादी समारोह के दौरान दिखाया जाएगा इसिलए मैंने उनसे इस गाने में भांगड़ा और बॉलीवुड स्टाइल का मिश्रण कर, इसमे पंजाबी तड़का लगाने के लिए कहा था।"
 
फ़िल्म में टाइगर के लुक ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया है फ़िल्म में टाइगर और दिशा की सिज़लिंग केमिस्ट्री ने अहमद को मंत्रमुक्त कर दिया है।
 
अहमद खान - "मैं टाइगर और दिशा से टिपिकल नायक-नायिका के एक्सप्रेशन चाहता था जिसे गीत के शुरुआत में तो दोनों ने खूब एन्जॉय किया लेकिन गाने की दो दिन की शूटिंग ने उन्हें इन एक्सप्रेशन का आदी बना दिया और दोनों ने गाने में खुद के हावभाव भी डाले है जिसने इस गीत में एक मजेदार एलिमेंट जोड़ दिया है। 
 
यह दिशा और टाइगर दोनों के लिए कुछ नया था और मैं दिशा को देखकर हँसता रहता था, लेकिन दिशा ने मुझे बहुत आश्चर्यचकित कर दिया है। यहां तक ​​कि बैक-अप डांसर भी खुद को इस गाने से जोड़ पाने में कारगार रहे इसलिए जैसे ही गाना बजता हर कोई एक्शन और रिएक्शन के लिए तैयार रहता था।"
 
साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित "बागी 2" को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। अहमद खान द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म 30 मार्च 2018 को रिलीज होगी।

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख