Daily Horoscope
✕

बागी 2 में न्यूड नजर आएंगे टाइगर श्रॉफ!

Updated: शनिवार, 24 मार्च 2018 (15:32 IST)
हिंदी फिल्मों में मेल स्टार का न्यूड नजर आना नई बात नहीं है। कई फिल्मों में स्क्रिप्ट की डिमांड को ध्यान में रखते हुए फिल्म स्टार्स ने यह काम किया है। खुद आमिर खान भी 'पीके' के पोस्टर पर न्यूड नजर आए थे। अब बारी टाइगर श्रॉफ की है। 
 
टाइगर की फिल्म 'बागी 2' के ट्रेलर ने धूम मचा रखी है और इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म की सफलता को लेकर बॉलीवुड आश्वस्त है। 
 
फिल्म से जुड़े सूत्र ने हाल ही में जानकारी दी कि फिल्म के एक सीन में टाइगर न्यूड नजर आएंगे। यह एक टॉर्चर सीन है। टाइगर को टॉर्चर किया जा रहा है। इस सीन में टाइगर ने नहीं के बराबर कपड़े पहने हैं। 
 
हालांकि टाइगर से जुड़े सूत्र इस बात की पुष्टि नहीं करते। शायद वे चाहते हैं कि इस बात को राज ही रहने दिया जाए और दर्शकों को फिल्म देखते समय ही इस बात का पता चले। 
 
अहमद खान द्वारा निर्देशित 'बागी 2' दक्षिण भारतीय फिल्म 'क्षणम' का रिमेक है। इसमें टाइगर के अलावा दिशा पटानी, मनोज बाजपेयी, रणदीप हुड्डा और प्रतीक बब्बर जैसे कलाकार हैं। 30 मार्च को यह फिल्म सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है। 

Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख