Hanuman Chalisa
✕

बादशाहो : हिट है या फ्लॉप?

Updated: सोमवार, 11 सितम्बर 2017 (14:24 IST)
अजय देवगन, इमरान हाशमी, ईशा गुप्ता, इलियाना डीक्रूज जैसे सितारों को लेकर निर्देशक मिलन लथुरिया ने 'बादशाहो' फिल्म बनाई। फिल्म के ट्रेलर ने खासी हलचल मचा दी थी, जिससे लगा था कि यह फिल्म शानदार व्यवसाय कर सकती है, लेकिन फिल्म इतनी कमजोर निकली कि कलेक्शन अपेक्षा से नीचे रहे। 
 
मल्टीप्लेक्स ऑडियंस ने तो इस फिल्म को खास पसंद नहीं किया। यही कारण रहा कि मल्टीप्लेक्स (जहां टिकट दर ज्यादा रहती है) से कलेक्शन कम रहे। सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर वालों (जहां टिकट रेट कम रहते हैं) ने इस फिल्म को पसंद किया और यहां पर कलेक्शन बेहतर रहे। 
 
बहरहाल इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सुरक्षित रहने के लिए 85 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना होगा। दस दिन में यह‍ फिल्म अब तक 71.27 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई है। अब कलेक्शन काफी नीचे आ गए हैं और 85 करोड़ तक पहुंचना मुश्किल है। 
 
85 करोड़ तक नहीं पहुंच पाती है तो यह फिल्म फ्लॉप मान ली जाएगी और यदि पहुंच भी जाती है तो खास फायदा नहीं होगा। जितनी पूंजी लगाई है उतनी लगभग आ जाएगी। सौ करोड़ का आंकड़ा तो अब इसके बस की बात नहीं है। 
 
कुल मिलाकर 'बादशाहो' ने बॉलीवुड को निराश किया है। 
 

Show comments

दलेर मेहंदी से विवाद पर सुबोध उनियाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था

Bigg Boss 20 में छलका माही विज का दर्द, 'सिंगल मदर' के संघर्ष और पूर्व पति जय भानुशाली से एलिमनी न लेने के फैसले पर खोले राज

दिलजीत दोसांझ के फैंस को लगा झटका, दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को नहीं मिली पुलिस से अनुमति

12 साल पहले एआर रहमान को आया था फैन का ईमेल, 'रामायण' को लेकर की थी ऐसी भविष्यवाणी कि आज हो गई सच!

रणबीर-यश की 'रामायण' की एडवांस बुकिंग में मची होड़: बॉक्स ऑफिस पर गूंजा 'जय सियाराम', क्या 100 करोड़ की होगी ओपनिंग?

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख