शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ayushmann khurrana chandigarh kare aashiqui title track releases
Written By
Last Modified: शनिवार, 13 नवंबर 2021 (17:31 IST)

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' का टाइटल ट्रैक रिलीज

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' का टाइटल ट्रैक रिलीज - ayushmann khurrana chandigarh kare aashiqui title track releases
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का दबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। वहीं अब फिल्म का पहला गाना रिलीज किया गया है।

 
चंडीगढ़ करे आशिकी का टाइटल ट्रैक रिलीज़ होते ही इंटरनेट पर छा गया है। गाने में आयुष्मान और वाणी भांगड़ा मूव्स करते नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद की जा रही है।
 
इस गाने को सचिन- जिगर के साथ जस्सी सिधु और आई पी सिंह ने गाया है। जिसकी बीट्स सुन कर सभी थिरकने पर मजबूर हो जाएंगे। 
 
यह फिल्म एक ट्विस्टेड लव स्टोरी है, जिसमें आयुष्मान और वाणी एक दूसरे के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। वाणी कथित तौर पर फिल्म में एक ट्रांसजेंडर की भूमिका निभा रही है और आयुष्मान को उनसे प्यार हो जाता है। फिल्म में आयुष्मान खुराना एक फिटनेस ट्रेनर और वाणी कपूर एक जुंबा इंस्ट्रक्टर के किरदार आएंगी। 
 
अभिषेक कपूर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण उनकी पत्नी प्रज्ञा कपूर कर रही हैं। ये फिल्म 10 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें
'भीख में मिली आजादी' बयान पर अड़ीं कंगना रनौट, बोलीं- गलत साबित हुई तो लौटा दूंगी पद्मश्री