सम्बंधित जानकारी
- क्या राजीव अदातिया के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं ईशान सहगल? एक्टर ने अपनी सेक्सुएलिटी पर तोड़ी चुप्पी
- वेब सीरीज 'इल्लीगल सीजन 2' में नजर आएंगी नेहा शर्मा, टीजर रिलीज
- कंगना रनौट ने फिल्म 'तेजस' की शूटिंग खत्म होने का मनाया जश्न, तस्वीरें वायरल
- ब्लू मोनोकिनी पहनकर जैकलीन फर्नांडिस ने स्विमिंग पूल में कराया हॉट फोटोशूट
- अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी का हॉट अंदाज, तस्वीरें वायरल
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की तैयारियां देखने राजस्थान पहुंची टीम, मेहमानों के लिए बुक की गाड़ियां!
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। भले ही दोनों की शादी की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हो, लेकिन उनकी शादी के वेन्यू से लेकर मेहमानों की लिस्ट तक इंटरनेट पर वायरल हो रही है।
बताया जा रहा है कि कैटरीना और विक्की की शादी इस साल दिसंबर में जयपुर स्थित सवाई माधोपुर के सिक्स सेंस लग्जरी होटल में होगी। 7 से 13 दिसंबर तक के लिए इस होटल को बुक करवा लिया गया है।
खबरों के अनुसार होटल द्वारा की गई व्यवस्थाओं को देखने के लिए विक्की और कैटरीना की टीम राजस्थान पहुंची है। टीम दूल्हे की एंट्री, मेहंदी फंक्शन के अरेंजमेंट पर फैसला लेगी। अलग-अलग कंपनियों को बहुत से आयोजनों के लिए काम पर रखा जा रहा है।
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों फिल्म इंडस्ट्री से अपने दोस्तों और सहयोगियों को भी आमंत्रित करेंगे। इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं।
कैटरीना और विक्की की टीम ने मेहमानों के के लिए एडवांस में गाड़ियां भी बुक कर ली है। मेहमानों को एयरपोर्ट से होटल तक पिक-अप और ड्रॉप के लिए और शादी के आसपास अन्य फंक्शंस के लिए एक साथ कई गाड़ियों की बुकिंग की गई है।
