गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ayushmann khurrana and ananya panday film dream girl 2 will be release on 29 june 2023
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 16 सितम्बर 2022 (17:45 IST)

बॉलीवुड की नजर उतारने आ रहे आयुष्मान खुराना, 'ड्रीम गर्ल 2' की रिलीज डेट आई सामने

बॉलीवुड की नजर उतारने आ रहे आयुष्मान खुराना, 'ड्रीम गर्ल 2' की रिलीज डेट आई सामने | ayushmann khurrana and ananya panday film dream girl 2 will be release on 29 june 2023
साल 2019 में रिलीज हुई आयुष्मा खुराना और नुसरत भरुचा की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिली थी। वहीं अब आयुष्‍मान इस फिल्म का सीक्वल 'ड्रीम गर्ल 2' लेकर आ रहे हैं। 'ड्रीम गर्ल 2' की रिलीज डेट की घोषणा भी हो गई है। 

 
आयुष्‍मान खुराना ने मजेदार अंदाज में रिलीज डेट अनाउंस की है। 'ड्रीम गर्ल 2' अगले साल ईद को मौके पर 29 जून 2023 को रिलीज होगी। फिल्म में इस बार आयुष्मान के अपोजिट अनन्या पांडे नजर आने वाली हैं। 
 
आयुष्मान ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत में आयुष्मान खुराना सोच में डूबे नजर आ हे हैं। इसके बाद उनके दो दो दोस्त कहते हैं कि लगता है कि बॉलीवुड को नजर लग गई है। आयुष्मान हामी भरते हुए कहते हैं कि हां भाई, डीवीडी पर चला रहा हूं, फिर भी पिक्चर नहीं चल रही है इसलिए मथुरा आया हूं, पूजा करने।
 
वीडियो में आगे आयुष्मान से दोस्त कहते हैं कि बॉलीवुड को पार केवल 'पूजा' ही लगा सकती है। मैं पंडित को पूजा के लिए ले आता हूं। आयुष्मान वही 'पूजा' करेंगे, कोई और नहीं। इसके बाद वीडियो में अनन्या पांडे की एंट्री भी होती है। 
 
इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे के अलावा अन्नू कपूर, मनजो सिंह, असरानी, परेश रावल, सीमा पाहवा, मनोज जोशी और राजपाल यादव भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य कर रहे हैं। वहीं इसे एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं।
 
ये भी पढ़ें
Joke of the day : शेर और शेरनी का 'फास्ट फूड आपको गुदगुदा देगा