dharma sangrah
✕

आयुष्मान खुराना करना चाहते हैं किशोर कुमार की बायोपिक में काम

Updated: गुरुवार, 18 अक्टूबर 2018 (11:51 IST)
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म बधाई हो रिलीज हो गई है। क्रिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स  मिल रहा है। वही इससे पहले आई उनकी फिल्म अंधाधुन को भी दर्शको ने पसंद किया था। अपनी फिल्मों को मिल रही प्रतिक्रियाओं से आयुष्मान बहुत खुश हैं।
 
 
हाल ही में आयुष्मान खुराना ने एक न्यूज वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह बॉलीवुड के दिग्गज सितारे किशोर कुमार की बायोपिक  करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं किशोर कुमार की बायोपिक में काम करना चाहता हूं। मैंने लगभग अपनी सभी फिल्मों में गाना गाया है।  फिल्म अंधाधुन में दो गाने और बधाई हो में एक गाना गाया है।
 
आयुष्मान ने कहा कि अब मैं किशोर कुमार की बायोपिक में एक्टर और सिंगर का रोल निभाना चाहता हूं। मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं। उन्होंने कहा कि हाल ही में ये खबरें थीं की निर्देशक अनुराग बसु किशोर कुमार पर बायोपिक बनाना चाहते हैं। मैं समझता हूं की उन्हें मेरे साथ ये फिल्म बनानी चाहिए।
 
अनुराग बसु ने रणबीर कपूर को लेकर फिल्म प्लान की थी। किशोर कुमार के परिवार से इजाजत भी मिल गई थी, लेकिन 'जग्गा जासूस' के असफल रहने के बाद समीकरण बदल गए। 
 
आयुष्मान एक्टिंग के साथ-साथ गाने भी गाते हैं और वह किशोर कुमार की तरह ही अपनी हर फिल्म में कम से कम एक गाना तो गाते ही हैं।

Show comments

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख