सम्बंधित जानकारी
- अंकिता लोखंडे के हॉट अंदाज ने मचाई धूम, फोटो हुए वायरल
- #Metoo: सैफ अली खान ने किया बड़ा खुलासा, 25 साल पहले मेरा भी उत्पीड़न हुआ
- स्विट्जरलैंड की वादियों में इंजॉय कर रहीं सारा अली खान, देखिए तस्वीरें
- #Metoo: कोंकणा, जोया और अन्य महिला निर्देशकों ने किया दोषसिद्ध लोगों के साथ काम नहीं करने का फैसला
- देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में शूटिंग से पहले सेट पर फोड़ा नारियल
बधाई हो और नमस्ते इंग्लैंड की रिलीज डेट बदल दी गई
19 अक्टोबर को दशहरा है और इसी दिन 'बधाई हो' और 'नमस्ते इंग्लैंड' को रिलीज होना था, लेकिन अब दोनों ही फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई है।
ALSO READ: बधाई हो की कहानी
ये दोनों फिल्में अब 19 की बजाय 18 को यानी कि दशहरे के एक दिन पहले रिलीज होगी। दोनों फिल्म के निर्माताओं का मानना है कि दशहरे की छुट्टी का फायदा तो फिल्म को मिलेगा ही, लेकिन एक दिन पहले भी छुट्टी जैसा माहौल होगा और इसका लाभ भी फिल्म को मिल सकता है।
ALSO READ: नमस्ते इंग्लैंड की कहानी
गौरतलब है कि इसी दिन सनी देओल की 'भैयाजी सुपरहिट' भी रिलीज होनी थी, लेकिन थिएटर्स न मिलने के कारण इस फिल्म को अब आगे बढ़ा दिया गया है।
विपुल शाह द्वारा निर्देशित 'नमस्ते इंग्लैंड' में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा लीड रोल में हैं। ये नमस्ते लंदन का सीक्वल है।
दूसरी ओर बधाई हो में आयुष्मान खुराना लीड रोल में हैं। ये ऐसे पैरेंट्स की कहानी है जो बहुत अधिक उम्र में मां-बाप बनने वाले हैं और इससे उनके जवान बेटे शर्मिंदगी महसूस करते हैं।
