ramcharitmanas

अजय देवगन ने काजोल को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

Updated: सोमवार, 8 अक्टूबर 2018 (13:23 IST)
बॉलीवुड के क्यूट कपल में से एक अजय देवगन और काजोल इन दिनों फिल्म हेलिकॉप्टर ईला का प्रमोशन करते हुए नजर आ रहे हैं। काजोल इस फिल्म की हीरोइन हैं, वहीं अजय ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। 
 
 
बीते दिनों अजय ने काजोल का नंबर ट्विटर पर शेयर कर एक प्रेंक किया था। जिसके बाद काजोल ने ट्विटर पर ही अजय को जमकर डांट लगाई थी। हाल ही में अजय ने काजोल को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। अजय ने काजोल को लेकर कहा कि वो एक नंबर की कंजूस हैं।
 
हुआ यूं कि काजोल पति अजय के साथ एक रियलिटी शो में अपनी फिल्म हेलिकॉप्टर ईला को प्रमोट करने पहुंची। इस दौरान अजय और काजोल ने एक-दूसरे के कई राज खोले। अजय ने बताया कि काजोल बेहद कंजूस हैं। हमारे घर में सबसे ज्यादा पैसे मैं ही खर्च करता हूं। ये शॉपिंग के लिए भी कहीं नहीं जाती हैं। वैसे मैं काफी लकी हूं कि मेरी बीवी ऐसी है जो पैसे खर्च नहीं करवाती है।
 
अजय ने इस बात का भी खुलासा किया कि वह हमेशा काजोल को जन्मदिन और एनिवर्सरी विश करना भूल जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि काजोल अपने बच्चों न्यासा और युग का काफी ध्यान रखती हैं।
 
फिल्म हेलिकॉप्टर ईला में काजोल एक सिंगल मदर का रोल प्ले किया है। फिल्म की कहानी मां-बेटे पर बेस्ड है। यह फिल्म आनंद गांधी के गुजराती प्ले बेटा कागड़ो पर आधारित है। फिल्म 12 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख