Hanuman Chalisa
✕

'ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 : शिवा' की सफलता से खुश हुए अयान मुखर्जी, बताया कब रिलीज होगा पार्ट 2

Updated: बुधवार, 14 सितम्बर 2022 (17:02 IST)
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 शिवा' साल 2022 की सबसे बड़ी फिल्म बनकर सामने आई है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म की सफलता के बाद अब फैंस 'ब्रह्मास्त्र 2' का इंतजार है। 

 
बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 : देव' की घोषणा पहले ही हो चुकी है। ब्रह्मास्त्र की सफलता के बाद फैंस पूछ रहे हैं कि दूसरा और तीसरा पार्ट कब रिलीज होगा। इस सवाल का जवाब अयान मुखर्जी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में दिया है।
 
एक इंटरव्यू के दौरान अयान मुखर्जी ने कहा, उनकी और उनकी टीम की यह कोशिश रहेगी कि ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 देव को वो दिसंबर 2025 तक रिलीज कर दे। हालांकि, अयान ने कंफर्म तारीख की घोषणा नहीं की है। अयान ने कहा कि हमारा लक्ष्य इस फिल्म को अगले 3 साल में बनाना और रिलीज करना है। 
 
अयान ने बताया कि दूसरे पार्ट की कहानी पर काम शुरू हो चुका है। इस दौरान कहानी में कई बदलाव किए गए हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्हें इस पर काम करने के लिए काफी समय मिला। इसके अलावा, पहला एपिसोड रिलीज होने के बाद, टीम को अब कुछ समय की जरूरत है। 
 
'ब्रह्मास्त्र 2' में अयान मुखर्जी देव की कहानी बताने वाले हैं। साथ में शिवा के किरदार की कहानी भी चलेगी। वहीं फिल्म के अगले पार्ट के लीड एक्टर को लेकर दर्शक पहले से ही अटकलें लगाने लगे हैं। ऐसी अटकलें हैं कि देव के रोल को रणवीर सिंह या रितिक रोशन निभाने वाले हैं। 
 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख