Daily Horoscope
✕

अवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ पार

Updated: मंगलवार, 1 मई 2018 (15:33 IST)
किसी भी हॉलीवुड मूवी का भारत में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने का रिकॉर्ड द जंगल बुक के नाम पर है। इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही धमाल मचा दी थी, लेकिन अब यह रिकॉर्ड खतरे में है। 27 अप्रैल को रिलीज हुई 'अवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है और बहुत जल्दी ही यह 'द जंगल बुक' से आगे निकलने वाली है। 
 
अवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर अच्छा प्रदर्शन करेगी, यह बात तो तय थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ऐसा भूचाल आएगा, शायद ही किसी ने सोचा था। फिल्म ने पहले दिन 31.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चौंका दिया। दूसरे दिन (30.50 करोड़ रुपये) और तीसरे दिन (32.50 करोड़ रुपये) भी रफ्तार कायम रही। सोमवार को किसी भी फिल्म का मंडे टेस्ट होता है। सोमवार के कलेक्शन के आधार पर तय होता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी दूरी तय करेगी। 
 
इस मंडे टेस्ट में भी फिल्म ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। फिल्म ने चौथे दिन 20.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। चार दिनों में यह फिल्म 114.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। चौथे दिन ही यह फिल्म सौ करोड़ क्लब में शामिल हो गई। ध्यान रखने वाली बात यह है कि यह मूवी लगभग 2000 स्क्रीन्स में रिलीज हुई है। 

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख