Daily Horoscope
✕

अजय देवगन को हुई गंभीर बीमारी, इलाज के लिए जाएंगे जर्मनी

Updated: मंगलवार, 1 मई 2018 (13:40 IST)
कुछ दिनों पहले बॉलीवुड एक्टर इरफान खान को गंभीर बीमारी हुई थी जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के द्वारा दी थी। उनका विदेश में इलाज चल रहा है। 
 
अब बॉलीवुड को एक और करारा झटका लगा है। अजय देवगन गंभीर बीमारी के शिकार हो गए हैं। टेनिस एल्बो के चलते उन्हें इतना दर्द हो रहा है कि दर्द बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। वे कॉफी का एक कप भी नहीं उठा पाते हैं। टेनिस एल्बो को लेटरल एपीकोंडाइलिटिस भी कहा जाता है। 
 
इसके बावजूद तारीफ करनी होगी अजय की। वे 'टोटल धमाल' की शूटिंग असहनीय दर्द के बावजूद कर रहे हैं। उनकी पत्नी काजोल चिंतित है और उन्होंने अजय को तुरंत इलाज कराने की सलाह दी है। 
 
टोटल धमाल में अजय के साथ अनिल कपूर भी हैं। अनिल ने अजय को जर्मनी जाकर इलाज कराने को कहा है। अजय कुछ जांच करवाएंगे और संभव है कि वे जर्मनी जाकर इलाज करवाएं। 
 
टेनिस एल्बो में कोहनी और कलाई को जोड़ने वाली मांसपेशियों में समस्या पैदा हो जाती है। सचिन तेंदुलकर भी इस गंभीर बीमारी का शिकार हो चुके थे और उन्होंने महीनों क्रिकेट से दूर रहना पड़ा था। 

Show comments

दो लड़के, एक दिल और ढेर सारी मुश्किल! 'कॉल मी बे' सीजन 2 के पोस्टर में दिखा बे का रोमांटिक लेकिन उलझा हुआ लव ट्राइएंगल

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख