Hanuman Chalisa
✕

अब सबसे आगे हो गई है अवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर, बनाया नया रिकॉर्ड

Updated: मंगलवार, 8 मई 2018 (16:50 IST)
किसी भी हॉलीवुड मूवी का भारत में सर्वाधिक कलेक्शन करने का रिकॉर्ड 'द जंगल बुक' के नाम था। बच्चों के बीच खासतौर पर पसंद की गई इस फिल्म ने भारत में नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 188 करोड़ रुपये किया था, लेकिन यह रिकॉर्ड 'अवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर' ने तोड़ दिया है। अवेंजर्स मात्र 11 दिनों में ही द जंगल बुक से आगे निकल गई। 
 
दूसरे सप्ताह में अवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर ने शुक्रवार को 7.17 करोड़ रुपये, शनिवार को 10.53 करोड़ रुपये, रविवार को 13.04 करोड़ रुपये और सोमवार को 4.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 11 दिनों में यह फिल्म अब तक 192.28 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन भारत से कर चुकी है। 
 
जहां तक ग्रॉस कलेक्शन की बात है तो द जंगल बुक का लाइफटाइम ग्रॉस कलेक्शन भारत से 261 करोड़ रुपये था। अवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर ने अब तक 246.51 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों में ग्रॉस कलेक्शन के मामले में भी यह फिल्म आगे निकल जाएगी। 
 
अवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर जल्दी ही 200 करोड़ क्लब में भी शामिल होने वाली है। 

Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख