dharma sangrah
✕

सोनम कपूर और आनंद आहूजा विवाह बंधन में बंधे, ये सितारे थे मौजूद

Updated: मंगलवार, 8 मई 2018 (16:01 IST)
बॉलीवुड अदाकारा सोनम कपूर आज अपने प्रेमी एवं उद्योगपति आनंद आहूजा के साथ विवाह बंधन में बंध गईं। आनंद कारज की इस रस्म में उनके परिवार के सदस्यों और बॉलीवुड से उनके कुछ करीबी दोस्तों ने शिरकत की। 
 
फैशन के अलग अंदाज और अलग - अलग तरह की ड्रेसेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली सोनम दुल्हन के लाल लिबास में बेहद सुंदर दिख रही थीं। डिजाइनर अनुराधा वकील के डिजाइन किए लहंगा चोली पहने और जेवरों से लदी सोनम एकदम शाही नजर आ रही थीं। 
 
बांद्रा में सोनम की एक रिश्तेदार के घर सिख रीति रिवाजों के साथ सोनम और आनंद शादी के बंधन में बंधे। आनंद कारज की रस्म दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू हुई और एक बजकर 20 मिनट पर संपन्न हुई। 
पिता अनिल कपूर, मां सुनीता कूपर, हर्षवर्धन कपूर, अर्जुन कपूर, संजय कपूर, बोनी कपूर उनकी बेटियां जाह्नवी और खुशी कपूर के अलावा मोहित मारवाह और परिवार के कई अन्य सदस्य इस दौरान मौजूद रहे। 
 
बॉलीवुड की ओर से अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक और बेटी श्वेता के साथ यहां पहुंचे। फिल्म जगत से उनके अलावा करण जौहर, रणवीर सिंह, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, रानी मुखर्जी, जैकलिन फर्नांडीज, स्वरा भास्कर, जावेद अख्तर, डिजाइनर मसाबा गुप्ता, आमिर खान और किरण राव ने भी शादी में शिरकत की। 
आनंद कारज के बाद वहां दोपहर के भोजन की व्यवस्था की गई थी। शाम को नवविवाहित जोड़ा एक पांच सितारा होटल में एक भव्य रिसेप्शन देगा जिसमें उनके रिश्तेदारों के अलावा बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के शिरकत करने की संभावना है। 
 
सोनम और आनंद पिछले दो साल से एकसाथ हैं और पिछले सप्ताह ही उन्होंने अपनी शादी की घोषणा की थी। शादी से पहले मेहंदी और संगीत के भी दो भव्य समारोह आयोजित किए गए थे।(भाषा) 

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख