Hanuman Chalisa
✕

लीक हुआ एवेंजर्स एंडगेम का अहम सीन तो मार्वल स्टूडियोज ने किया यह काम

Updated: बुधवार, 10 अप्रैल 2019 (16:25 IST)
एवेंजर्स एंडगेम मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की 22वीं फिल्म है। यह फिल्म भारत में 26 अप्रैल को रिलीज होगी। इसी बीच फिल्म रिलीज होने से पहले ही एक अहम सीन लीक हो गया है।


एवेंजर्स एंडगेम के मेकर्स ने सिनेमा कॉन इवेंट के दौरान फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। वहीं, फिल्म का एक अहम सीन इंटरनेट पर लीक हुआ है। इस सीन में सभी सुपरहीरोज थेनोस से लड़ने का अहम प्लान बना रहे हैं। इस स्क्रीनिंग में फिल्म की शुरुआती 10 मिनट की क्लिप दिखाई गई है। इसके अलावा फिल्म की एक क्लिप इंटरनेट पर लीक हुई है। इस सीन के लीक होने के बाद मार्वल स्टूडियोज ने इस सीन का ऑफिशियली रिलीज कर दिया है।
 
सीन में दिखाया गया है कि बचे हुए सुपरहीरोज एक कमरे में हैं। इस दौरान कैप्टन मार्वल उनसे कहती हैं कि उन्हें थेनोस से इन्फिनिटी स्टोन वापस हासिल करके सभी को वापस जिंदा करना होगा। इस पर ब्रूस बैनर कहते हैं कि वह संख्या में बहुत कम है। ब्लैक विडो तभी कहती हैं कि उन्हें उन सभी शहीदों के लिए कोशिश करनी चाहिए। तभी ब्रूस बैनर कहते हैं कि क्या गारंटी है कि वह जीत जाएंगे। इस पर कैप्टन मार्वल कहती हैं कि इस बार उनके साथ वह हैं। तभी ट्रेलर में दिखाया गया थॉर और कैप्टन मार्वल का सीन आता है। 
 
फिल्म के डायरेक्टर जो रूसो ने हाल ही में कहा था कि ट्रेलर में कई सीन नकली थे। फॉक्स टीवी को दिए इंटरव्यू में एंकर ने कहा कि ट्रेलर में मेरा फेवरेट सीन टोनी स्टार्क और कैप्टन अमेरिका का रीयूनियन है। जो रूसो ने कहा, वह सीन फिल्म में नहीं है। जो रूसो इससे पहले भी ट्रेलर में फेक सीन होने की बात कही थी।

Show comments

मां के साथ हर शुक्रवार गेटवे ऑफ इंडिया जाते थे बोमन ईरानी, 60 साल बाद दिखी ऐसी चीज कि हुए भावुक

क्या बड़े पर्दे पर आएगी 'पंचायत' की फिल्म? प्रोड्यूसर विजय कोशी ने दिया बड़ा संकेत

दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट पर मंडराया बम धमकी का साया, ईमेल में IED लगाने की चेतावनी

रितेश देशमुख की गोद में बैठीं पत्नी जेनेलिया, राहुल गांधी ने शेयर की तस्वीर, जानिए क्या है पूरा मामला

बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार प्रेम और गन की भिड़ंत, सूरज बड़जात्या बनाम इमरान हाशमी की दिलचस्प जंग

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख