Hanuman Chalisa
✕

अथिया शेट्टी-केएल राहुल की वेडिंग को लेकर नई अपडेट आई सामने, इस दिन सात फेरे लेगा कपल!

Updated: बुधवार, 23 नवंबर 2022 (12:00 IST)
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अपने रिश्ते पर मुहर भी लगा चुके हैं। बीते काफी दिनों से दोनों की शादी की खबरें सामने आ रही है। हाल ही में सुनील शेट्टी ने कहा था कि जल्द ही अथिया की शादी होगी। 

 
अब अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। कपल की वेडिंग डेट सामने आ गई है। खबरों के अनुसार दोनों की शादी की तारीख फिक्स हो चुकी है।
 
'पिंकविला' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया जनवरी 2023 में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों का वेडिंग वेन्यू और शादी के आउटफिट भी डिसाइड हो चुके हैं। अथिया और राहुल ने हाल ही में खंडाला बंगले का दौरा किया था। 
 
रिपोर्ट के अनुसार, सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित आलीशान बंगले 'जहान' में यह कपल शादी के बंधन में बंधेगा। बंगले पर शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी है। 
 
बता दें कि 2021 में अहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म 'तड़प' के प्रीमियर के दौरान अथिया और केएल राहुल ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। अथिया केएल राहुल संग क्रिकेट के कई दौरों पर भी जाती हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'खून से लाल साड़ी, नुकीले दांत और डरावना चेहरा', एकता कपूर की हॉरर फिल्म 'हीरो की हॉरॉरोइन' का खौफनाक पोस्टर रिलीज

'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,000 करोड़ का आंकड़ा, ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाते हुए मेकर्स ने जारी किए तीन नए पोस्टर

दिग्गज अभिनेत्री मौसमी चटर्जी पर टूटा दुखों का पहाड़, पति जयंत मुखर्जी का हुआ निधन

प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई कुणाल खेमू की फिल्म 'वाइब', प्रीति जिंटा के साथ एक्शन और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का

सेहत में सुधार के बाद अमिताभ बच्चन ने शुरू की 'केबीसी 18' की शूटिंग, जानें कब से आएंगे नए एपिसोड

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख