sawan somwar

स्काई फोर्स ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, कलेक्शन में आया 72 प्रतिशत उछाल

Updated: रविवार, 26 जनवरी 2025 (12:37 IST)
अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘स्काई फोर्स’ का रिलीज के पहले कोई माहौल नहीं था। 24 जनवरी को जब फिल्म रिलीज हुई तो सुबह और दोपहर के शो में ज्यादा भीड़ नहीं थी, लेकिन जैसे ही फिल्म की रिपोर्ट अच्छी आई, दर्शकों की भीड़ शाम और रात के शो में नजर आई और फिल्म ने पहले दिन 15.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 
 
इतने कलेक्शन की उम्मीद किसी ने नहीं की थी, क्योंकि अक्षय कुमार की पिछली कुछ फिल्में बुरी तरह फ्लॉप रही थी। पिछले कुछ बरस में अक्षय कुमार की यह सेकंड हाइएस्ट ओपनर रही। 
 
फिल्म के कलेक्शन में दूसरे दिन 71.90 प्रतिशत उछाल आया और कलेक्शन 26.30 करोड़ रुपये जा पहुंचे। फिल्म ने दो दिन में कुल कलेक्शन 41.60 करोड़ रुपये कर लिया है। 
स्काई फोर्स के तीसरे दिन कलेक्शन 35 करोड़ रुपये के आसपास या इससे भी ज्यादा रहने की उम्मीद है। माउथ पब्लिसिटी का फिल्म को फायदा मिल चुका है और अब बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने रफ्तार पकड़ ली है। 
 
फिल्म बड़े शहरों और मल्टीप्लेक्स में अच्छा व्यवसाय कर रही है। छोटे शहर और सिंगल स्क्रीन में फिल्म का बिजनेस औसत है। संभव है कि अब यहां भी कलेक्शन बढ़े। 
 
यह फिल्म 1965 में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की थी, उस पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार, वीर पहाड़िया, सारा अली खान, निमरत कौर, शरद केलकर लीड रोल में हैं। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

क्या शाहरुख खान के घर बजने वाली है शहनाई? आर्यन खान और विनी तकायर की वायरल आउटिंग ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

'दूध जलेबी खाएंगे, खंडवा में बस जाएंगे'... अधूरा रह गया किशोर कुमार का यह सपना

असम बाढ़ में फंसीं देवोलीना भट्टाचार्जी की मां, एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- सब खत्म हो गया...

शालिनी पांडे ने उठाई मुंबई के रेलवे स्टेशनों से आवारा कुत्तों को हटाने के खिलाफ आवाज, फैंस से मांगा सपोर्ट

'मिर्जापुर: द मूवी' का पहला गाना 'दो नंबरी' रिलीज, धांडा न्योलीवाला ने किया बॉलीवुड डेब्यू

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख