Hanuman Chalisa
✕

अश्विनी अय्यर तिवारी ने अपने नॉवेल 'मैपिंग लव' की रिलीज को टाला

Updated: बुधवार, 21 अप्रैल 2021 (17:21 IST)
फिल्म निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक टीज़र साझा करने के साथ अपने पहले नॉवेल 'मैपिंग लव' की घोषणा की थी। लेकिन अब उन्होंने हालिया महामारी की स्थिति के कारण अपने उपन्यास की रिलीज़ को टाल दिया है। यह नॉवेल 21 मई को रिलीज़ होने के लिए निर्धारित किया गया था, जिसे फिलहाल रोक दिया गया है। 
 
अश्विनी ने सोशल मीडिया पर अपना आधिकारिक बयान साझा किया है। वह लिखती हैं- "उन शब्दों को सेलिब्रेट कर रही हूँ, जो मैंने एक बुक स्टोर की खुशबू में लिखे हैं। एक सुंदर किताब के साथ आए बॉक्स के खुलने की खुशी, जिसमें बयां करने के लिए एक कहानी है। अपनी फिल्मों की तरह, मैंने भी इसी तरह का सपना देखा था। पुस्तक प्रेमियों के बीच अध्यायों को पढ़ना और आप सभी को मेरी खुशी का हिस्सा बनाना है। लेकिन जीवन की यात्रा हमें सरप्राइज देती है और इस कठिन वक़्त में मैं 21 मई, 2021 को अपना पहला उपन्यास 'मैपिंग लव' रिलीज़ करना सही नहीं समझती, जब इस खतरनाक  वायरस से इतने सारे इंसान प्रभावित हैं। मैंने एक सामान्य दिन और समय के सही होने तक इंतजार करने का फैसला किया है। सभी को ढ़ेर सारा प्यार। अपना और अपने प्रियजनों का ख्याल रखें।
 
अश्विनी 'निल बट्टे सन्नाटा', 'बरेली की बर्फी’, 'घर की मुरगी’, 'पंगा’ जैसी फिल्मों से जुड़ी रही हैं। साथ ही, वे अपने पहले ओटीटी प्रोजेक्ट, 'फाडू' के साथ ओटीटी स्पेस में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। 

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख