dharma sangrah
✕

आर्यन खान के घर लौटने तक न मिठाई बनेगी और न ही 'जन्नत' में त्योहार मनेगा

Updated: मंगलवार, 19 अक्टूबर 2021 (16:33 IST)
आर्यन खान अभी जेल में हैं और 20 अक्टोबर को इस बात का फैसला होगा कि उन्हें जमानत पर छोड़ा जाएगा या नहीं। फिलहाल आर्यन खान के घर 'मन्नत' पर सन्नाटा है। सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान के हलक के नीचे खाना नहीं उतर रहा है। 
 
दोनों इस बात को लेकर चिंतित हैं कि नाजो-नखरों से पला आर्यन जेल की सख्त जमीन पर कैसे सो रहा होगा? क्या जेल का खाना उसे पसंद आ रहा होगा? उसकी मानसिक स्थिति क्या होगी? 
 
शाहरुख खान ने वकीलों की फौज लगा रखी है, लेकिन अब तक काम नहीं बना है। कानून का काम अपनी ही रफ्तार से चलता है। शाहरुख से फिल्म इंडस्ट्री के लोग लगातार मिलने आ रहे हैं। हौंसला दे रहे हैं। जता रहे हैं कि इस बुरे वक्त में वे किंग खान के साथ खड़े हैं। 
 
गौरी खान तो मां हैं। उनका हाल तो और भी बुरा है। रिपोर्ट्स की माने तो गौरी ने अपने स्टाफ को साफ-साफ कह दिया है कि घर में तब तक मिठाई नहीं बनेगी, त्योहार नहीं मनेगा जब तक कि आर्यन घर लौट नहीं आता। 
 
हाल ही में शाहरुख के घर खीर बन रही थी जिसे देख गौरी ने यह फरमान जारी कर दिया है। वे चाहती हैं कि दिवाली के पहले आर्यन लौट आए ताकि जोर-शोर से दिवाली का जश्न मनाया जा सके। 
 
सुनने में आया है कि गौरी ने तो उसी दिन से मिठाई खाना बंद कर दी है जब से आर्यन को पुलिस ने दबोच लिया है। वे आर्यन के न आने तक मीठा नहीं खाएंगी। 

Show comments

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख