suvichar
✕

बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट आरती सिंह ने 1 महीने में घटाया 5‍ किलो वजन, शेयर की तस्वीर

Updated: सोमवार, 13 अप्रैल 2020 (18:10 IST)
कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन और बिग बॉस फेम आरती सिंह लॉकडाउन में सबसे ज्यादा ध्यान अपने वर्कआउट पर दे रही हैं। लॉकडाउन के दौरान घर में रहते हुए उन्होंने 5 किलो वजन घटाया है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर दी है।

 
आरती सिंह ने अपनी पहले और बाद की तस्वीर शेयर की है। लेटेस्ट तस्वीर में आरती के एब्स नजर आ रहे हैं। इस तस्वी को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'हैलो एब्स… अब मैं तुम्हें थोड़ा-थोड़ा देख पा रही हूं। इस फोटो कोलाज में पहली फोटो मैंने 15 मार्च और दूसरी फोटो मैंने आज (13 मार्च) को ली है।'
 
आरती ने लिखा मुझे पता है ये बेस्ट नहीं है लेकिन मैं धीरे-धीरे अपने गोल तक पहुंच जाऊंगी। मैंने 15 मार्च से अबतक 5 किलों वजन घटाया है। और ऐसा नहीं है कि वजन घटाकर कोई पत्थर तोड़े हैं। मैं हर दूसरे दिन 50 मिनट योगा और 40 मिनट ब्रिस्क वॉक करती हूं। इन सभी एक्सरसाइज के बीच सबसे बड़ी लड़ाई रात को होने वाली क्रेविंग से होती है। हर रात बोर होने की वजह से मैं तनाव में आ जाती हूं। सभी जानते हैं मैं फूडी हूं। इसलिए बिग बॉस में मेरा 8 किलो वजन बढ़ गया था।
 
आरती ने लिखा आपको यकीन नहीं होगा मैंने अपने बर्थडे पर बहुत खाया था। मैं खुद को वो खाए बिना नहीं मार सकती जो मैं खाना चाहती हूं। मैं उन लोगों को सैल्यूट करती हूं जो लगातार अपनी डाइट को फॉलो करते हैं। लेकिन मैं भी धीरे धीरे वहां तक पहुंच जाऊंगी। शायद मुझे उन लोगों से ज्यादा टाइम एक महीना या उससे ज्यादा वक्त लगे जो अपने रुटीन को सख्ती से फॉलो करते हैं। 
 
उन्होंने लिखा है ये वक्त है जहां लोग खुद को फिजिकली, मेंटली और इमोशनली बेहतर बना सकते हैं क्योंकि जिंदगी की भागदौड़ से उन्हें थोड़ा आराम मिलेगा इससे। बता दें कि आरती साढ़े चार महीने बिग बॉस के घर में बंद रहने के बाद अब लॉकडाउन की वजह से अपने घर में कैद हैं।
 

Show comments

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख