Hanuman Chalisa
✕

नितिन देसाई की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, इस वजह से हुई मौत

Updated: गुरुवार, 3 अगस्त 2023 (11:21 IST)
nitin desai post mortem report: बॉलीवुड के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने बीते दिन मुंबई के नजदीक कर्जत में अपने एनडी स्टूडियो में आत्महत्या कर ली। उनकी उम्र करीब 58 साल थी। वह अपना ज्यादातर वक्त इसी स्टूडियो में बिताते थे। बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर नितिन देसाई ने यह बड़ा कदम उठा लिया।
 
नितिन देसाई का शव पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मुंबई के जेजे हॉस्पिटल में भेज दिया था। अब नितिन की पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आई है। इस रिपोर्ट में नितिन की मौत को लेकर खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में उनके निधन की वजह फांसी को बताया गया है। 
 
रायगढ़ पुलिस ने कहा, आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई का पोस्टमार्टम चार डॉक्टरों की टीम ने किया, मौत का कारण फांसी है। आगे की जांच जारी है।
 
खबरों के अनुसार नितिन देसाई का अंतिम संस्कार शुक्रवार को उनके एनडी स्टूडियो में ही किया जाएगा। नितिन देसाई ने 1987 में टीवी शो 'तमस’ से अपना करियर शुरू किया था। नितिन देसाई ने हम दिल दे चुके सनम, लगान, देवदास, जोधा अकबर और प्रेम रतन धन पायो जैसी कई फिल्मों के सेट डिजाइन किए थे। 
 
नितिन देसाई को चार बार बेस्ट आर्ट डायरेक्शन का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। इसके अलावा उन्हें तीन बार फिल्मफेयर बेस्ड आर्ट डायरेक्शन अवॉर्ड भी मिला था। आखिरी बार उन्होंने फिल्म पानीपत के लिए काम किया था।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

तब्बू के 55वें जन्मदिन पर फैंस को गिफ्ट, नागार्जुन की फिल्म 'किंग 100' से सामने आया दमदार लुक, निभाएंगी 'महंती झांसी रानी' का रोल

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली राहत, रिलीज रोकने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार

सूरज बड़जात्या की हीरोइनें क्यों पहनती हैं पीले रंग के कपड़े? पत्नी से जुड़ा है दिलचस्प राज

मामा से शादी करने वाले किरदार को निभाकर परेशान हो गई थीं राधिका आप्टे, बताया तेलुगु फिल्म का कड़वा अनुभव

टीकू तलसानिया और पूजा जोशी की फिल्म ‘देवी विज्ञानम्’ का ट्रेलर रिलीज, आस्था और विज्ञान का दिखेगा अनूठा संगम

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख