dharma sangrah
✕

सोशल मीडिया पर उठी जुबिन नौटियाल की गिरफ्तारी की मांग, ट्रेंड हुआ #ArrestJubinNautiyal

Updated: शनिवार, 10 सितम्बर 2022 (11:47 IST)
सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपने गानों से फैंस के दिलों में एक अलग जगह बनाई है। लेकिन एक वजह से कई लोग जुबिन से नाराज हो गए हैं। लोग जुबिन नौटियाल की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। ट्विटर पर #ArrestJubinNautiyal ट्रेंड हो रहा है। 

 
दरअसल, जुबिन नौटियाल ट्विटर पर अपने अगले कॉन्सर्ट की वजह से ट्रोल आर्मी के हत्थे चढ़ गए। जुबिन नौटियाल का अगले कॉन्सर्ट का एक पोस्टर वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में ऑर्गनाइजर के नाम को लेकर ही बवाल जारी है। यूजर्स दावा कर रहे है कि पोस्टर में जय सिंह नाम का ये शख्स भारत का वॉन्टेड क्रिमिनल है।
 
यूजर्स का कहना है कि शख्स का असली नाम जय सिंह नहीं बल्कि रेहान सिद्दिकी है। जय सिंह पर ड्रग तस्करी से खालिस्तान को सपोर्ट करने समेत कई गंभीर आरोप है। यूजर्स ने यह भी आरोप लगाया कि जय सिंह आतंकवादी समूह आईएसआई से जुड़ा है।
 
यूजर्स जुबिन को ट्रोल करते हुए कह रहे हैं कि वह देशद्रोहियों के कॉन्सर्ट को करते हैं। ये देश के खिलाफ है और ऐसे में जुबिन नौटियाल को गिरफ्तार करना चाहिए। एक यूजर ने लिखा, 'यही कारण है कि आखिर क्यों लोग बॉलीवुड का बहिष्कार कर रहे हैं।'

Show comments

'रामायण' को लेकर दुनियाभर में बढ़ा उत्साह, ग्लोबल क्रिएटर फ्रांसिस डॉमिनिक ने भारतीय महाकाव्य को बताया गॉडजिला माइनस वन से बेहतर

अमित साध EXCLUSIVE: 'प्रताप' में एक पुलिस अफसर की कहानी नहीं, इंसान के भीतर चल रही जंग दिखाई देगी

'रामायण: पार्ट 1' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, बिना कट के मिला U सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम

संजय गुप्ता के निधन से संजय दत्त को लगा गहरा सदमा, बोले- तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी

रणबीर कपूर ने पहले ठुकरा दिया था भगवान राम बनने का ऑफर, फिर क्यों बदली अपनी जिंदगी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख