dharma sangrah
✕

तनीषा से बदला लेने के लिए रानी मुखर्जी के घर के सामने अरमान कोहली करते हैं गंदी हरकत

Updated: शनिवार, 10 नवंबर 2018 (14:48 IST)
अरमान कोहली और काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी की मुलाकात बिग बॉस शो में हुई थी। दोनों एक सीज़न में साथ नजर आए थे। शो में ही उनकी दोस्ती हुई और वे एक-दूसरे को पसंद करने लगे। ये नजदीकियां शो के खत्म होने के बाद भी चलती रहीं, लेकिन अरमान कोहली का गुस्सैल स्वभाव इस रिश्ते में आड़े आया। 
 
अरमान के गुस्से से चिढ़ कर तनीषा ने यह रिश्ता तोड़ दिया। कहा जाता है कि जाते समय उन्होंने अरमान को जोरदार थप्पड़ भी मारा था। अरमान इस अपमान से आहत हो गए और तनीषा से बदला लेने के लिए वे अजीब हरकत करने लगे हैं। 


 
अरमान के ड्राइवर ने एक वेबसाइट को बताया कि जब भी तनीषा पर अरमान को गुस्सा आता है वे रानी मुखर्जी के बंगले के सामने जाकर पेशाब करते हैं। 
 
रानी और तनीषा चचेरी बहनें हैं। अब समझ नहीं आता कि तनीषा से बदला लेने के लिए अरमान कोहली, रानी के बंगले के सामने ये गंदी हरकत क्यों करते हैं? ड्राइवर के अनुसार यह हरकत वे कई बार कर चुके हैं। 
 
वैसे अरमान अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण कई बार मुसीबत में फंस चुके हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड नीरू रंधावा को इतनी बुरी तरह पीटा था कि उनकी सर्जरी करनी पड़ी थी और बात पुलिस तक पहुंच गई थी। 


 
बिग बॉस शो में भी सोफिया हयात को उन्होंने इतना परेशान किया था कि उन्होंने भी पुलिस की शरण ली थी और पुलिस ने शो में आकर अरमान को पकड़ा था। 
 
तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीताजी यानी कि मुनमुन दत्त के साथ भी वे मारपीट कर चुके हैं। 2008 में दोनों रिलेशन में थे और तब अरमान ने मुनमुन को पीटा था। 

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख