Hanuman Chalisa

अब रॉ एजेंट बनेंगे अर्जुन कपूर

Updated: बुधवार, 11 अप्रैल 2018 (12:01 IST)
अर्जुन कपूर हमेशा मज़ेदार रोल निभाते नज़र आए हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'मुबारकां' थी जिसमें उन्होंने डबल रोल निभाया था। साथ ही उनकी आने वाली फिल्में 'संदीप और पिंकी फरार' और 'नमस्ते इंग्लैंड' हैं। ये सभी फिल्में रोमांटिक ड्रामा होंगी। इसके बाद अर्जुन के पास के गंभीर प्रोजेक्ट है जिसमें उनका किरदार बाकी सभी से अलग होगा। 
 
खबर के मुताबिक अर्जुन कपूर जल्द ही रॉ एजेंट की भूमिका निभाते नज़र आएंगे। वे इस तरह से किरदार को पहली बार निभाएंगे। फिल्म का नाम 'मोस्ट वॉन्टेड' होगा। अर्जुन कपूर ने हाल ही में संदीप और पिंकी फरार की शूटिंग पूरी कर ली है। इसलिए यह प्रोजेक्ट जल्द शुरू होने की संभावना है। 
 
'मोस्ट वॉन्टेड' को राजकुमार गुप्ता डायरेक्ट करेंगे। इसका काम 2019 तक खत्म करने की प्लानिंग है। यह फिल्म एक असली रॉ एजेंट की कहानी होगी, जिसे एक सीक्रेट मिशन के लिए पाकिस्तान भेजा गया था। एक अंडरकवर एजेंट रविंदर को 23 साल की उम्र में पाकिस्तान भेजा गया था और पकड़े जाने पर वह पाकिस्तान की जेल में ही बंद रहा। फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी होते ही इसका काम आगे बढ़ा दिया जाएगा। 
 
सूत्र के मुताबिक कुछ हफ्ते पहले, राजकुमार ने एक खुफिया अधिकारी के रोल के लिए अर्जुन कपूर को फाइनल किया। दोनों ने इस बारे में बहुत चर्चा भी की। अर्जुन को स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई और राजकुमार ने उनसे डेट्स मांगी क्योंकि वे इसे एक ही बार में खत्म करना चाहते हैं। अभी अर्जुन के पास तीन प्रोजेक्ट्स हैं नमस्ते इंग्लैंड, पानीपत और तेलुगु फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का हिन्दी रिमेक। इसलिए उन्हें डेट्स देने में समय लगेगा। 
 
फिल्म की शूटिंग नेपाल और दिल्ली में होगी। 

Show comments

महिमा मकवाना ने बताया कैसे मिला 'मुसाफिर कैफे', विक्रांत मैसी की जमकर की तारीफ

शहनाज गिल ने ट्रेडिशनल लुक में लगाया ग्लैमर का तड़का, लेटेस्ट फोटोशूट ने इंटरनेट पर मचाई धूम

रणवीर सिंह की 'प्रलय' में हुई इस साउथ हसीना की एंट्री, हॉलीवुड स्टाइल एक्शन से होगा हिंदी डेब्यू

इब्राहिम अली खान भी उतरे छात्रों के समर्थन में, बोले- शिक्षा के लिए डर का माहौल सही नहीं

ट्रोलिंग के बाद आर माधवन ने तोड़ी चुप्पी, छात्रों के समर्थन में बोले- 'दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई'

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख