• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Arjun Kapoor, Athiya Shetty, Sonakshi Sinha, Sonam Kapoor
Written By

बहन की दोस्त से जुड़ा नाम... अर्जुन कपूर परेशान

अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर का नाम इ‍न दिनों सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी से जोड़ा जा रहा है और अर्जुन का कहना है कि इस तरह की बातें सुन कर उन्हें शर्म आती हैं। वे कहते हैं 'आथिया मेरी बहन की दोस्त हैं। लोग भूल जाते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री में भी दोस्त होते हैं। मैं उसे वर्षों से जानता हूं। समझ नहीं पा रहा हूं कि अचानक इस तरह की बातें क्यों शुरू हो गई हैं। जिसे आप वर्षों से जानते हो उसके साथ नाम जोड़ा जाना आपको शर्मिंदा करता है। अथिया स्वीट गर्ल है।' 
 
30 वर्षीय अर्जुन को अब इस तरह की गॉसिप की आदत हो चुकी है। वे कहते हैं 'मीडिया ने अथिया और मुझे साथ पार्टी करते देखा और हमारी डेटिंग की बातें फैला दीं। इस तरह की बातें फिल्म इंडस्ट्री का ही हिस्सा है। अब मुझे इस तरह की बातों की आदत हो चुकी हैं।' 
 
अर्जुन का मानना है कि जिसके साथ नाम जोड़ा जाता है उससे रिश्ते प्रभावित नहीं होते हैं। 'अफवाहें रिश्तों को प्रभावित नहीं करतीं क्योंकि सच्चाई हम जानते हैं। मीडिया को इस तरह की खबरों से पैसे मिलते हैं और यह उनका काम है। इसका हमारी पर्सनल रिलेशनशिप पर इसका कोई असर नहीं पड़ता।' अर्जुन स्पष्ट करते हैं। 
अर्जुन का इस शादीशुदा महिला से भी जुड़ चुका है नाम... अगले पेज पर 
 
 

अरबाज खान की पत्नी मलाइका अरोरा खान से भी अर्जुन का नाम जुड़ चुका है। हाल ही में मलाइका का अपने पति से ब्रेक-अप हुआ तो अर्जुन का नाम सामने आया। हालांकि इन बातों में सच्चाई नहीं है। 
इस एक्ट्रेस भी नजदीकियां... अगले पेज पर
 

ये बात 'तेवर' के प्रदर्शित होने के समय की है। फिल्म के रिलीज होने के पहले अर्जुन-सोनाक्षी की नजदीकियों के खूब किस्से उड़ाए गए, लेकिन बाद में पता चला कि ये फिल्म को चलाने की तरकीब थी। 
सोनम कपूर की दोस्त से भी नजदीकियां... अगले पेज पर 
 

सोनम कपूर की खास दोस्त हैं जैकलीन फर्नांडिस। अर्जुन और जैकलीन की लुका-छिपी के किस्से भी सुनने को मिलते रहे हैं। बीच में दोनों अलग हो गए थे, परंतु सुनने में आया है कि सोनम ने इन्हें फिर मिला दिया है।