गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Arjun Bijlani, Mouni Roy reunite for Naagin 3 and look hot together
Written By
Last Modified: सोमवार, 20 मई 2019 (19:12 IST)

नागिन 3 के लिए साथ आए अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय हमेशा की तरह लगे हॉट

नागिन 3 के लिए साथ आए अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय हमेशा की तरह लगे हॉट - Arjun Bijlani, Mouni Roy reunite for Naagin 3 and look hot together
नागिन सीरिज में अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय की जोड़ी को खूब पसंद किया और उनके फैंस का मानना है कि दोनों की केमिस्ट्री बहुत जमती है। ये दोनों नागिन 3 के लिए फिर साथ आए हैं और हमेशा की तरह इनकी जोड़ी बेहद हॉट लग रही है। 
 
अर्जुन इस बारे में कहते हैं ''नागिन के सेट पर फिर से जाकर मौनी के साथ काम करना बहुत आनंददायी था। यह शो बहुत पसंद किया जा रहा है और हमें इस पर गर्व है। इस शो से किसी न किसी तरह अभी भी जुड़ा हुआ हूं और यह मेरे लिए सम्मान की बात है।' 
 
मौनी के बारे में अर्जुन कहते हैं 'मौनी और मैंने पहले भी साथ काम किया है और अभी भी कर रहे हैं। वे शानदार अभिनेत्री हैं और अपने काम के प्रति बेहद समर्पित हैं। ऐसे कलाकार के साथ काम करने में मजा आता है। मैं आशा करता हूं कि वे जो भी काम करें उसमें उन्हें सफलता मिले।' 
 
मौनी और अर्जुन के अलावा, करणवीर बोहरा भी इस शो में नजर आ रहे हैं।