sundarkand
✕

आप मुझे बूढ़ी बोलते हैं... अर्चना पूरण सिंह के छलके आंसू

Updated: सोमवार, 8 जून 2020 (19:57 IST)
Photo: Instagram

फिल्म अभिनेत्री और कपिल शर्मा के लोकप्रिय हास्य शो में जज की भूमिका में नजर आने वाली अर्चना पूरण सिंह अपने हंसी-मजाक भरे स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। वे दबंग महिला हैं और जोर-शोर से अपनी बात भी रखती हैं। 
 
हाल ही में अर्चना पूरण सिंह का एक अलग ही अंदाज नजर आया। लॉकडाउन के कारण सभी कलाकार घर बैठे हैं और सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस से जुड़ते रहते हैं। 
 
अर्चना भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये लाइव आ चुकी हैं। हाल ही में लाइव सेशन के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि अर्चना अपने पर काबू नहीं रख पाईं और उनके आंसू छलक पड़े। 
 
इंस्टाग्राम लाइव के दौरान यूजर्स कमेंट्स कर रहे थे और जैसा कि आप जानते ही हैं कई बार नकरात्मक और अपशब्दों की बौछार भी शुरू हो जाती है। 
 
एक यूजर ने लिखा कि आपकी गर्दन पर झुर्रियां नजर आ रही हैं। इस पर अर्चना ने सटीक जवाब दिया कि हां झुर्रियां हैं तो मैं क्या कर सकती हूं। मुझे मेरे बच्चे और पति पसंद करते हैं और मैं खुश हूं। 
 
अर्चना ने कहा कि लोग मुझे बूढ़ी कहते हैं। बूढ़ी से इनका मतलब मेरी उम्र से है तो ये बात सही है कि मेरी उम्र काफी है। 
 
लेकिन बूढ़ी शब्द का इस्तेमाल करना सही नहीं है। यदि आप इसका उपयोग गाली की तरह कर रहे हैं तो यह गलत बात है। 
 
कोई मुझे बूढ़ी कहता है तो मुझे फर्क नहीं पड़ता क्योंकि मैं जानती हूं कि मेरी उम्र क्या है। लेकिन इसके पीछे इंटेंशन कुछ और है तो यह गलत है। 
 
यह कहते हुए अर्चना काबू नहीं रख पातीं और उनके आंसू छलक जाते हैं। अर्चना ने सभी लोगों से कहा कि यहां पर नकारात्मक चीजें न डालें।  

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख