biodatamaker
✕

जब आधी रात को फोन पर बात करते पकड़े गए अपारशक्ति खुराना, पिता ने किया था यह काम

Updated: शनिवार, 18 नवंबर 2023 (11:06 IST)
aparshakti khurana birthday: आयुष्मान खुराना के छोटे भाई अपारशक्ति खुराना भी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। 18 नवंबर को अपारशक्ति अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अपारशक्ति ने अपने करियर के शुरुआती दौर में रेडियो और वीडियो जॉकी के तौर पर काम किया। 
 
अपारशक्ति खुराना ने साल 2016 में आमिर खान की फिल्म 'दंगल' से बतौर सपोर्टिंग एक्टर बॉलीवुड डेब्यू किया था। वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में सपोर्टिंग एक्टर के रूप में नजर आ चुके हैं। 
 
अपारशक्ति खुराना ने अपनी स्कूली शिक्षा और स्नातक की पढ़ाई चंडीगढ़ से की है। वह स्कूल में स्पोर्ट्स कप्तान भी थे और हरियाणा अंडर-19 क्रिकेट टीम के भी कप्तान रह चुके हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अपारशक्ति ने बताया था कि उन्हें आठवीं क्लास में एक बुरी आदत लग गई थी।
 
अपारशक्ति खुराना ने बताया था कि उन्हें रात-रात भर जागकर फोन पर बात करने की आदत लग गई थी। एक रात उनके पिता जी जगे तो देखते हैं कि फोन ऑन है लेकिन कॉडलेस कहीं मिल नहीं रहा था। बैट्री बचाने के लिए वो कॉडलेस ढूंढने लगे। तभी उन्हें अपारशक्ति के कमरे से आवाज आई। अपारशक्ति को भी एहसास हो गया था कि हॉल में कोई है तो वो फोन पर धीरे से बोलने लगे - 'हैलो -हैलो कोई पास में है होल्ड करो।'
 
अपारशक्ति को लगा कि उनके पिता कमरे में आएंगे उन्हें देखेंगे और चले जाएंगे इसलिए रजाई में दुबक कर फोन को कान से चिपकाए लेटे रहे, लेकिन उनके पिता ने अचानक रजाई उठा दी। पिता ने एक जोरदार थप्पड़ अपारशक्ति को रसीद कर दिया और कहा कि अभी तो सो जाओ बाकि कल सुबह बात की जाएगी।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख