बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. anushka sharma video yawning at work viral
Written By
Last Modified: गुरुवार, 19 सितम्बर 2019 (17:59 IST)

क्या शूटिंग के दौरान उबासी ले रही थीं अनुष्का शर्मा, वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने दी सफाई

Anushka Sharma
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह शूटिंग के दौरान उबासी लेते नजर आ रही हैं। वीडियो में एक या दो जगह नहीं, बल्कि कई जगह अनुष्का उबासी लेती दिखाई दे रही हैं। 
 
एक्ट्रेस ने अपना यह वीडियो शेयर करते हुए सफाई भी दी है। अनुष्का शर्मा ने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, 'नहीं, मैं काम के दौरान उबासी नहीं ले रही थी, बिल्कुल भी नहीं।' 
 
इस वीडियो पर अनुष्का शर्मा के फैंस खूब कमेंट्स कर रहे हैं। अनुष्का के फैंस उन्हें क्यूट कह रहे हैं। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी अनुष्का की इस वीडियो पर कमेंट किया है।
 
अनुष्का शर्मा आखिरी बार शाहरुख खान और कैटरीना कैफ संग फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। यह फिल्म फ्लॉप रही थी। उसके बाद से अनुष्का शर्मा द्वारा अभी तक कोई फिल्म साइन नहीं की गई है। हालांकि वह कई विज्ञापनों में नजर आती रहती हैं।
ये भी पढ़ें
बिग बॉस 13 के घर में बॉयफ्रेंड अरहान खान के साथ शादी कर सकती हैं रश्मि देसाई