dharma sangrah
✕

प्रेग्नेंसी की खबरों पर क्या बोलीं 'ज़ीरो' की हीरोइन अनुष्का शर्मा?

Updated: बुधवार, 5 दिसंबर 2018 (12:08 IST)
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के लिए यह साल धमाकेदार रहा हैं। फिल्म सुई धागा की बॉक्स ऑफिस पर सफलता के बाद अपकमिंग फिल्म जीरो से भी उन्हे बहुत उम्मीदें हैं। इस फिल्म में वो शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ लीड रोल में नजर आने वाली हैं।
 
पिछले दिनों खबर आई थी कि अनुष्का और विराट के घर जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है। इस वजह से वो जीरो के बाद कोई नया प्रोजेक्ट साइन नहीं कर रही हैं। अपनी प्रेग्नेंसी की इन खबरों पर हाल ही में अनुष्का शर्मा ने खुलासा किया हैं। 
 
अनुष्का शर्मा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर कहा कि लोग अफवाह फैलाते हैं। यह ऐसी चीज है जो आप छिपा नहीं सकते। आप शादी छिपा सकते हैं लेकिन प्रेग्नेंसी नहीं। लोग कुछ भी बकवास लिख सकते हैं लेकिन चार महीने बाद वही लोग मूर्ख नजर आएंगे।
 
अनुष्का ने कहा, ऐसी खबरों से कई बार एक्ट्रेस को सामना करना पड़ता है। लोग आपकी शादी से पहले आपको शादीशुदा और गर्भवती होने से पहले मां बना देते हैं। मैं इस पर ध्यान नहीं देती और सिर्फ ऐसी बातों पर हंसती हूं। इन दिनों मैं लगातार काम कर रही हूं, इसलिए किसी और प्लानिंग के बारे में नहीं सोच रही हूं।
 
आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म जीरो 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में अनुष्का सेरेब्रल पाल्सी नाम की बीमारी से जूझ रहीं महिला वैज्ञानिक की भूमिका में हैं। वहीं, शाहरुख एक बौने आदमी बउआ सिंह के किरदार में नजर आएंगे। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख