suvichar
✕

2.0 का बॉक्स ऑफिस पर छठा दिन, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ रुपये के करीब

Updated: बुधवार, 5 दिसंबर 2018 (11:59 IST)
2.0 की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार भले ही थोड़ी धीमी हो, लेकिन सधे हुए कदमों से यह फिल्म आगे बढ़ रही है। जिस तरह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन कर रही है उसे देख लग रहा है कि ये फिल्म आने वाले दिनों में भी अच्छा प्रदर्शन जारी रखेगी। 
 
सबसे पहले हिंदी वर्जन की बात करे तो फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। खासतौर पर बिहार और मध्यप्रदेश ‍के सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में फिल्म का कलेक्शन बहुत अच्छा है। 
 
फिल्म गुरुवार को रिलीज हुई थी। गुरुवार को 20.25 करोड़ रुपये, शुक्रवार को 18 करोड़ रुपये, शनिवार को 25 करोड़ रुपये, रविवार को 34 करोड़ रुपये, सोमवार को 13.75 करोड़ रुपये और मंगलवार को 11.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पांच दिनों में फिल्म के हिंदी संस्करण ने 122.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और अब 200 करोड़ क्लब में भी फिल्म की एंट्री की उम्मीद जाग गई है। 
 
वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात की जाए तो चार दिनों में यह फिल्म 451 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। पांचवे दिन के कलेक्शन की बात की जाए तो यह फिल्म अब 500 करोड़ रुपये के नजदीक पहुंच गई है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होने के लिए अभी और सफर तय करना होगा।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख