dharma sangrah
✕

अनुष्का शर्मा ने किया बिस्किट का रिव्यू, इस गलती की वजह से हो गईं ट्रोल

Updated: शुक्रवार, 9 सितम्बर 2022 (15:21 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भले ही लंबे समय से पर्दे से गायब हो लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में अनुष्का ने सोशल मीडिया पर फैंस को अपना एक नया टैलेंट दिखाया। अनुष्का शर्मा ने फूड क्रिटिक बन बिस्किट का रिव्यू किया। 

 
अनुष्का शर्मा ने इंस्टा स्टोरी में बताया कि उन्हें बिस्किट कितने पसंद है लेकिन इस बार वो सिर्फ इसका स्वाद खुद नहीं लेंगी बल्कि उनके स्वाद का सही रिव्यू भी करेंगी। लेकिन इस दौरान अनुष्का ने एक ऐसी गलती कर दी, जिस वजह से वह ट्रोलिंग का शिकार हो गईं। 
 
दरअसल, अनुष्का शर्मा ने पहले अपनी स्टोरी पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह बिस्किट का रिव्यू करेंगी। इसके बाद उन्होंने एक-एक करके कई सारे बिस्किट के फोटो शेयर की। इसके साथ ही अनुष्का ने ये भी बताया कि उन्हें कौन सा बिस्किट पसंद आया है और कौन सा नहीं आया। 
 
इसी बीच अभिनेत्री ने एक जगह बिस्किट की स्पेलिंग गलत लिख दी, जिसके बाद लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया। इसके बाद अनुष्का ने तुरंत माफी मांगते हुए लिखा, 'मेरी गलत स्पेलिंग से अगर किसी को बुरा लगा हो, तो मैं उन सभी लोगों से माफी मांगना चाहूंगी, मूव ऑन प्लीज।'
 
बता दें कि अनुष्का शर्मा इन दिनों 'चकदा एक्सप्रेस' की शूटिंग के लिए यूके गई हुई हैं। इस फिल्म में वह भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के किरदार में नजर आने वाली हैं। अनुष्का आखिरी बार 2018 में फिल्म जीरो में नजर आई थीं।
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख