Hanuman Chalisa
✕

साल 2022 में धमाकेदार कमबैक करेंगी अनुष्का शर्मा, 3 बड़े प्रोजेक्ट्स में आ सकती हैं नजर

Updated: शनिवार, 1 जनवरी 2022 (15:05 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ नजर आई थी। इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद से ही अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान ने बड़े पर्दे से दूरी बना रखी है। हालांकि अनुष्का पर्दे के पीछे जरूर सक्रिय है।

 
अनुष्का अक्सर अपने पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ समय बिताती नजर आती हैं। फैंस लंबे समय से अनुष्का शर्मा को पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब खबरें आ रही है कि साल 2022 में अनुष्का शर्मा धमाकेदार कमबैक करने जा रही हैं। 

बॉलीवुड 2021 की बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर, सेक्सी एक्ट्रेस चुनिए, सर्वेक्षण में हिस्सा लेने के लिए क्लिक करें 
 
खबरों के अनुसार अनुष्का शर्मा 3 बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ वापसी करेंगी। इनमें से दो थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्में हैं और तीसरी ओटीटी फिल्म है। बताया जा रहा है कि अनुष्का की ओटीटी फिल्म भारत की सबसे महंगा डिजिटल प्रोजेक्ट हो सकता है।
 
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार अनुष्का शर्मा की फिल्मों में वापसी 2022 में फिल्म इंडस्ट्री के लिए सबसे अच्छी बात है। उनके तीन बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने की उम्मीद है, जिनमें से दो बड़े स्क्रीन एंटरटेनर हैं, जबकि एक बड़े पैमाने का ओटीटी प्रोजेक्ट है।
 
खबरों के अनुसार अनुष्का ज्यादातर उन फिल्मों का हिस्सा बनती हैं जो ब्लॉकबस्टर होने का दम रखती हो। अब जब अनुष्का फिर से अपना कमबैक कर रही हैं तो उम्मीद जताई जा रही है कि वह कोई छोटी-मोटी फिल्म के साथ अपना कमबैक नहीं करेंगी बल्कि उनकी आगामी फिल्म बड़े स्तर की कोई फिल्म होगी। अनुष्का शर्मा के इन प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट साल 2022 की शुरूआत में हो सकती है। 
 

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख