Hanuman Chalisa
✕

साजिद खान पर एक और एक्ट्रेस ने लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- वह पांच मिनट तक मेरे...

Updated: सोमवार, 14 नवंबर 2022 (16:27 IST)
साजिद खान ने जब से 'बिग बॉस 16' में एंट्री ली है तब से विवादों में घिरे हुए हैं। साजिद पर साल 2018 में मीटू कैंपेन के दौरान कई महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। ऐसे में साजिद को शो में देखकर कई एक्ट्रेसेस ने नाराजगी जाहिर की थी। 

 
हाल ही में शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी। वहीं अब साजिद खान पर एक और मॉडल-एक्ट्रेस ने गंभीर आरोप लगाए हैं। खबरों के अनुसार मॉडल का कहना है कि साल 2008 में साजिद खान ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। 
 
खबरों के अनुसार साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुकी इस एक्ट्रेस और मॉडल ने कहा, मेरी निर्देशक साजिद खान से पहली मुलाकात साल 2008 में हुई थी। जब मैंने उनसे उनके आने वाले प्रोजेक्ट में मुझे कास्ट करने का अनुरोध किया तब उनकी कुछ हरकतों की वजह से मैं दंग रह गई।
 
उन्होंने कहा, वह लगभग पांच मिनट तक मेरे प्राइवेट पार्ट को देखता रहा और कहा कि तुम्हे सर्जरी करवानी चाहिए क्योंकि तुम्हारे ब्रेस्ट साइज परफेक्ट नहीं है। उन्होंने यहां तक कहा कि मुझे मसाज के लिए कोई ऑयल यूज करना चाहिए और उसी के बाद मैं बॉलीवुड में काम करने लायक बन पाऊंगी। 
 
बता दें कि साजिद खान पर 10 से ज्यादा एक्ट्रेसेस यौन शोषण का आरोप लगा चुकी है। इन आरोपों की वजह से साजिद पर बॉलीवुड में एक साल का बैन भी लगा था। जिसके बाद वह लंबे समय बाद अब बिग बॉस 16 में नजर आ रहे हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख